IPL 2026: 28 मार्च से आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत होने जा रही है और इस सीजन के लिए हर कोई काफी ज्यादा एक्साइटेड है। इसके पहले मैच में हमें SRH और RCB एक-दूसरे से भिड़ते नजर आएंगी। लेकिन जीतेगा कौन और चैंपियन कौन बनेगा, इसका पता बाद में चलेगा।
मगर अभी इतना जरूर पता चल चुका है कि कौन हैं वो खिलाड़ी, जो ऑरेंज कैप की जीत सकते हैं। तो आइए पांच ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में जान लेते हैं, जो ऑरेंज कप (Orange Cap) जीतने के प्रबल दावेदार दिख रहे हैं।
इन पांचों में से कोई एक जीत सकता है Orange Cap

विराट कोहली (Virat Kohli)
आईपीएल इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज विराट कोहली ने आखिरी बार साल 2024 में ऑरेंज कप जीता था। लेकिन एक बार फिर वो ऑरेंज कैप (Orange Cap) पर कब्जा जमा सकते हैं। बीते आईपीएल सीजन उन्होंने 650 से ऊपर रन बनाए थे और एक बार फिर वह अधिक रन बनाकर ऑरेंज कैप जीत सकते हैं। साथ ही साथ उनकी कोशिश रहेगी कि वो टीम को फिर से चैंपियन भी बनाएं।
ईशान किशन (Ishan Kishan)
भारतीय क्रिकेट टीम में सालों बाद वापसी करने के बाद ईशान किशन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में जो कहर ढ़ाया है, वही कहर वो आईपीएल 2026 में भी ढा सकते हैं और ऑरेंज कैप (Orange Cap) जीत सकते हैं। हैदराबाद की फ्लैट पिच पर वो अपने बल्ले से तूफान ला सकते हैं और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर कब्जा जमा सकते हैं।
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)
भारतीय टी20 टीम के मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन बनाया और वो अब ऑरेंज कैप जीत सकते हैं। बीते आईपीएल सीजन उन्होंने 717 रन बनाए थे और मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे। बीते सीजन साईं सुदर्शन ने उन्हें ऑरेंज कैप (Orange Cap) होल्डर नहीं बनने दिया था। हालांकि इस बार वह हर किसी को आउट प्ले कर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाने की पूरी कोशिश करते दिखाई दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस की बढ़ी चिंता, इंजरी के कारण जसप्रीत बुमराह नहीं बने टीम का हिस्सा
अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा ने उस तरीके का प्रदर्शन नहीं किया जैसा कि उनसे उम्मीद की जा रही थी। लेकिन उससे पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने जो कहर ढाया है वो कमाल का है और अब तक आईपीएल में वह जिस तरीके की बल्लेबाजी कर चुके हैं वो भी काबिले तारीफ है। यही कारण है कि एक बार फिर उनके बल्ले से तूफान आने की संभावना है और आईपीएल 2026 में वह ऑरेंज कैप (Orange Cap) जीत सकते हैं।
एडेन मार्करम (Aiden Markram)
साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान और LSG के स्टार बल्लेबाज एडेन मार्करम आईपीएल 2026 (IPL 2026) में ऑरेंज कप जीत सकते हैं। उन्होंने बीते आईपीएल सीजन 445 रन बनाए थे और इस आईपीएल सीजन भी उनसे खूब सारे रनों की उम्मीद की जा रही है। वैसे भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की थी।
FAQs
सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप जीतने वाला बल्लेबाज कौन है?
यह भी पढ़ें: रिंकू सिंह की चमक उठी किस्मत, पक्की हुई सरकारी नौकरी, अब नहीं करनी पड़ेगी ज्यादा मेहनत