भारतीय क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक रोहित शर्मा (Rohit Sharma), IPL में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। मुंबई इंडियंस के लिए रोहित साल 2011 से खेल रहे हैं और इन्होंने इस टीम की कप्तानी भी की है। इन्होंने अपनी कप्तानी में 5 मर्तबा टीम को खिताब जिताया है और इनकी गिनती आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में की जाती है।
लेकिन आईपीएल 2024 के बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटाते हुए इनकी जगह पर हार्दिक पंड्या को कप्तान नियुक्त किया गया है। अब खबरें आई हैं कि, IPL 2026 के बाद इन्हें टीम से भी बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा और सभी समर्थक इस खबर को सुनने के बाद बेहद ही मायूस हो गए हैं। कहा जा रहा है कि, मैनेजमेंट के द्वारा कई कारणों को ध्यान में रखते हुए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
इन कारणों की वजह से Rohit Sharma को किया जाएगा बाहर

खराब फिटनेस बढ़ा रही हैं मुश्किलें
मुंबई इंडियंस के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में से एक रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बारे में यह खबर आई है कि, ये लगातार 2 सालों से हैमस्ट्रिंग की इंजरी की जूझ रहे हैं। रोहित के बारे में यह कहा जा रहा है कि, हैमस्ट्रिंग की वजह से ये पूरी तरह से फिट नहीं हैं और इसका असर इनके खेल में भी दिखाई देता है। हैमस्ट्रिंग की वजह से ये ना तो पूरी तरह से फील्डिंग में योगदान दे पाते हैं और न ही बल्लेबाजी के दौरान ये खतरनाक शॉट्स खेल पाते हैं। मैनेजमेंट नहीं चाहती कि, अनफिट खिलाड़ियों को स्क्वाड में शामिल किया जाए और टीम के प्रदर्शन में कोई कमी रह जाए।
टीम बॉन्डिंग पर पड़ रहा है असर
मुंबई इंडियंस के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को जब कप्तानी से हटाया गया था तब यह खबरें आई थी कि, अब इन्हें आईपीएल 2024 के पहले रिलीज कर दिया जाएगा। लेकिन इन्हें रिलीज नहीं किया गया और लगातार प्लेइंग 11 में मौका दिया गया। रोहित शर्मा के हाथ से जब कप्तानी छीनी गई तो वो एक खिलाड़ी के तौर पर प्लेइंग 11 का हिस्सा बनते थे।
इस दौरान साफ तौर पर यह देखा जा रहा था कि, रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या के बीच कुछ भी ठीक नहीं है और दोनों ही बातचीत तक नहीं करते हैं। इन दोनों ही खिलाड़ियों की वजह से टीम में फुट पड़ गई थी। कहा जा रहा है कि, इसी बान्डिंग को सुधारने के लिए ही ऐसा फैसला किया जाएगा।
प्रदर्शन भी नहीं है कुछ खास
अगर बात करें पिछले कुछ सालों से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के प्रदर्शन की तो इनका प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा है और इन्होंने एक शतकीय और कई अर्धशतकीय पारियां भी खेली हैं। लेकिन इसी बीच यह बताते चलें कि, अधिकतर मुकाबले इन्होंने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेला है और बैटिंग के बाद ये मैदान से बाहर हो जाते थे। अगर बात करें इनके प्रदर्शन की तो इन्होंने इस सीजन खेलते हुए 15 मैचों में 418 रन बनाए हैं, वहीं 2024 में खेलते हुए इन्होंने 14 मैचों में 417 रन बनाए हैं।
इसे भी पढ़ें – ENG vs IND TEST SERIES के पहले मैच के लिए 14 सदस्यीय दल का ऐलान, CSK के दिग्गज ऑलराउंडर की 3 साल बाद टीम में वापसी