आईपीएल 2026 (IPL 2026) सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और कुल 10 टीमें एक-दूसरे के खिलाफ ट्रॉफी के लिए कम्पीट करते नजर आने वाले हैं। लेकिन इस समय एक टीम ऐसी है, जिसके 11 के 11 खिलाड़ी मैच विनर हैं और उसके 2026 आईपीएल जीतने के आसार सबसे ज्यादा नजर आ रहे हैं। इस वजह से उसके फैंस उसे पहले ही ट्रॉफी सौंप देने की मांग कर आ रहे हैं। तो आइए जान लेते हैं कौन है वो टीम, जो आईपीएल 2026 की बेस्ट टीम लग रही है।
यह टीम लग रही है IPL 2026 की बेस्ट टीम

जो टीम आईपीएल 2026 की बेस्ट टीम लग रही है वो कोई और नहीं बल्कि पंजाब किंग्स है। पंजाब किंग्स ने बीते आईपीएल सीजन 14 में से 9 मैच जीत कर अंतिम मुकाबले के लिए क्वालीफाई किया था और यह टीम वहां भी बेहतरीन प्रदर्शन कर फाइनल तक भी पहुंची थी। इस टीम ने फाइनल भी लमसम जीत लिया था। लेकिन ऐन मौके पर सिर्फ 6 रन कम बना सकने के कारण टीम ट्रॉफी जीतने से चूक गई थी।
लेकिन इस बार यह टीम ट्रॉफी उठा सकती है, क्योंकि इसके 11 के 11 खिलाड़ी मैच विनर हैं। 2026 आईपीएल ऑक्शन से पहले इस टीम ने केवल गिने-चुने खिलाड़ियों को रिलीज किया था। इस टीम ने ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिश एरोन हार्डी, कुलदीप सेन और प्रवीण दुबे को रिलीज किया था और ऑक्शन के दौरान इसने बेन ड्वार्शियस, कूपर कोनोली, प्रवीण दुबे और विशाल निषाद को अपने स्क्वायड का हिस्सा बनाया।
इन खिलाड़ियों के भरोसो टीम बनेगी चैंपियन
आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत होने से पहले तमाम क्रिकेट एक्सपर्ट अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। आकाश चोपड़ा ने भी हाल ही में अपनी राय दी और उनका मानना है कि पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 जीत सकती है। क्योंकि इसकी प्लेइंग 11 सबसे बेस्ट प्लेइंग इलेवन नजर आ रही है। मालूम हो कि इसकी प्लेइंग 11 बीते सीजन की प्लेइंग 11 के हूबहू सैम है। बस उसमें ग्लेन मैक्सवेल और जोश इंग्लिश हमें नजर नहीं आने वाले हैं।
इस टीम की और से हमें प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), मिचेल ओवेन, श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल खेलते दिखाई दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें: इन 6 टीमों में नहीं हैं दम, प्लेऑफ़ में पहुंचना लगभग नामुमकिन! IPL 2026 के पहले दौर से ही हो जाएंगी बाहर
आईपीएल 2026 के लिए Punjab Kings की संभावित 11
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), मिचेल ओवेन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर: वैशाख विजयकुमार।
आईपीएल 2026 के लिए Punjab Kings का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, विशाक विजयकुमार, यश ठाकुर, कूपर कॉनॉली, बेन ड्वार्शियस, विशाल निषाद, शशांक सिंह, मुशीर खान, प्याला अविनाश, हरनूर पन्नू, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, मिशेल ओवेन, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह और विष्णु विनोद।
FAQs
पंजाब किंग्स की कप्तानी कौन करेगा?
यह भी पढ़ें: वर्ल्ड क्रिकेट में काफी ‘नामी-गिरामी’ हैं ये 4 खिलाड़ी, लेकिन IPL 2026 में सिर्फ बेंच गर्म करते हुए आएंगे नजर