Vaibhav Suryavanshi, IPL 2026, RR: रिसेंटली 10 अप्रैल को हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले में RR के टीम मैनेजर रोमी भिंदर डगआउट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पास बैठकर फोन चलाते दिखाई दिए, जिसके बाद से ही फिक्सिंग को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं और अब इस मामले की जाँच हो सकती है। इसके चलते RR के टीम मैनेजर को जेल की हवा भी लेनी पड़ेगी।
RR के टीम मैनेजर पर आई मुसीबत

दरअसल, 2026 आईपीएल सीजन के मैच नंबर 16 में 10 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया। यह मैच राजस्थान के होम ग्राउंड बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में हुआ और इसे RR ने 6 विकेट से जीता। मगर इस दौरान इस टीम के मैनेजर रोमी भिंदर डगआउट में बैठकर फोन चलाते दिखाई दिए।
उनका फोन चलाना एक बार को माफ़ भी किया जा सकता था, क्यूंकि वो मैनेजर हैं। मगर वो इस दौरान 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के बगल में बैठे थे और वैभव उनके फोन में झांकते भी दिखाई दिए। इस घटना के बाद से ही हर जगह इसकी चर्चा चल रही है और इसी कड़ी में आईपीएल के संस्थापक और प्रथम अध्यक्ष ललित मोदी ने एंट्री मारते हुए काफी बड़ी बात कह दी है।
इस घटना पर ललित मोदी ने कहीं ये बात
आईपीएल की शुरुआत करने और इसे इतना बड़ा बनाने में एक अहम रोल अदा करने वाले ललित मोदी ने इस घटना पर लिखा, “डगआउट में मोबाइल फ़ोन रखना – पूरी तरह से मना है। क्या सच में ऐसा हुआ? मुझे उम्मीद है कि ऐसा नहीं हुआ होगा। अगर ऐसा हुआ है, तो @IPL गवर्निंग काउंसिल को तुरंत कार्रवाई करने की ज़रूरत है।”
🚨 MOBILE PHONE IN RR DUGOUT !🤯
– Even though mobile phones are not allowed during matches in the Indian Premier League, Rajasthan Royals were seen breaking the rule and using a mobile phone during the match.
— lndian Sports Netwrk (@IS_Netwrk29) April 11, 2026
SRH से होगी अगली टक्कर
अब देखना होगा कि बोर्ड इसकी जांच करने के बाद क्या फैसला लेता है और क्या कुछ बदलाव आगे देखने को मिलेंगे। लेकिन इतना जरूर तय है कि RR को सख्त वार्निंग दी जाएगी। खैर जो होगा वो आगे पता चल ही जाएगा। लेकिन अभी आरआर के अगले मैच की बात करें तो वो 13 अप्रैल को खेला जाएगा।
13 अप्रैल शाम 7:30 बजे आरआर की टक्कर सनराइजर्स हैदराबाद से होगी। यह मैच हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। तो देखना होगा कि इस दौरान कौनसी टीम जीत दर्ज करेगी। बता दें कि आरआर इस सीजन अलग ही लय में नजर आ रही है। इसने चार मैच खेले हैं और चारों में उसे जीत मिली है। जबकि एसआरएच ने चार में से तीन मैच गंवाए हैं और सिर्फ एक मैच जीता है।
FAQs
Lalit Modi कौन है?
आईपीएल 2026 के मैच कहां देखें?
यह भी पढ़ें: Lalit Modi का सनसनीखेज खुलासा, बोले- ‘IPL 2026 में सब ठीक नहीं….’! पेश किए फिक्सिंग के सबूत