Posted inIndian Premier League (IPL)

ऑस्ट्रेलिया के 2 स्टार खिलाड़ियों ने IPL 2026 से किया किनारा, भारत आने से किया इनकार

Two Star Australian Players Opt Out of IPL 2026, Refuse to Travel to India

आईपीएल 2026 (IPL 2026) सीजन की शुरुआत में गिनती के 10 दिन का समय बचा हुआ है। 2026 आईपीएल सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है और उसके पहले मुकाबले में एक-दूसरे के साथ आरसीबी और एसआरएच खेलते नजर आएंगी।

इस बार के सीजन के लिए हर कोई काफी ज्यादा एक्साइटेड है, क्योंकि हाल ही में हुआ टी20 वर्ल्ड कप 2026 काफी ज्यादा रोमांचक रहा था। लेकिन इस टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने फैंस को थोड़ा हैरान-परेशान कर दिया है। खबर है कि दो स्टार ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आईपीएल 2026 सीजन में हमें खेलते नजर नहीं आएंगे।

ये दो खिलाड़ी नहीं आएंगे नजर

Two star players of the Australian cricket team, Pat Cummins and Josh Hazlewood, will not be seen playing in the IPL 2026.
Two star players of the Australian cricket team, Pat Cummins and Josh Hazlewood, will not be seen playing in the IPL 2026.

जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के दो स्टार खिलाड़ी पैट कमिंस (Pat Cummins) और जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) आईपीएल 2026 में हमें खेलते नजर नहीं आ सकेंगे। कुछ रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि यह खिलाड़ी मिड सीजन के बाद अवेलेबल हो सकते हैं।

लेकिन काफी आसार हैं कि यह खिलाड़ी पूरे सीजन भारत में नजर नहीं आएंगे। क्योंकि इस समय इंजर्ड हैं और रिकवर कर रहे हैं। वो नहीं चाहते कि अपनी इंजरी को और ज्यादा बढ़ाएं, जिससे ऑस्ट्रेलिया की टीम को नुकसान झेलना पड़े।

एसआरएच और आरसीबी का हैं हिस्सा

मालूम हो कि इस समय पैट कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा हैं और वो उसके कप्तान भी हैं। खबरें हैं कि उनके आईपीएल 2026 के लिए अवेलेबल ना रह पाने के कारण यह फ्रेंचाइजी ईशान किशन और अभिषेक शर्मा में से किसी एक को कप्तान बना सकती है। वहीं जोश हेजलवुड के भी बाहर होने की खबरों ने आरसीबी फैन को सोचने पर मजबूर कर दिया है। चूंकि इन दोनों खिलाड़ियों का आईपीएल से बाहर होना दोनों टीमों के लिए काफी ज्यादा नुकसान का सौदा रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: 6,4,4,4,4,4… आज ही के दिन सचिन तेंदुलकर ने 147 गेंदों में रचा था इतिहास, रोहित-विराट-धोनी बने थे उस पल के गवाह

लास्ट सीजन रहा था ऐसा प्रदर्शन

पैट कमिंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए काफी अच्छी गेंदबाजी की है। वहीं जोश हेजलवुड भी कमाल करते नजर आए थे। बीते आईपीएल सीजन 97 रन बनाने के साथ ही साथ पैट कमिंस ने 16 विकेट चटकाए थे। वहीं उससे पहले 2024 सीजन में उन्होंने 18 विकेट चटकाए थे और 136 रन बनाए थे। बात करें हेजलवुड की तो बीते महज 12 मैचों में वो 22 विकेट लेने में कामयाब रहे थे और आरसीबी के चैंपियन बनने में सबसे अहम खिलाड़ी रहे थे।

FAQs

आईपीएल 2026 का आगाज कब होगा?

28 मार्च

यह भी पढ़ें: स्टुअर्ट बिन्नी के चलते क्रिकेटर नहीं बन पाया ये दिग्गज, बाद में 1,300 करोड़ की फिल्म बनाकर दुनिया भर में किया नाम

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!