Posted inIndian Premier League (IPL)

IPL 2026 के बीच मचा हंगामा, राजस्थान रॉयल्स को छोड़ मुंबई इंडियंस में शामिल होंगे वैभव सूर्यवंशी?

Uproar Amidst IPL 2026: Will Vaibhav Sooryavanshi Leave Rajasthan Royals to Join Mumbai Indians?

15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) आईपीएल में इन दिनों कमाल कर रहे हैं। आईपीएल 2026 में उन्होंने अब तक तीन मैच खेले और इन तीन मैचों में वो 100 से ज्यादा रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 से ऊपर का रहा है।

लगातार मैचों में उनके दमदार प्रदर्शन से हर जगह उन्हीं की चर्चा चल रही है और इसी बीच एक ऐसी खबर निकलकर सामने आई है, जिसे सुन हर किसी कोई हैरान है। खबर है कि वैभव सूर्यवंशी आने वाले टाइम में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आ सकते हैं।

आईपीएल में Vaibhav Sooryavanshi बना चुके हैं 374 रन

Vaibhav Sooryavanshi has scored 374 runs in the IPL.
Vaibhav Sooryavanshi has scored 374 runs in the IPL.

13 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) आईपीएल ऑक्शन में शामिल हुए थे और उस दौरान राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया था। इसके बाद से वह लगातार चर्चा का विषय बने रहे। हालांकि उन्होंने चर्चाओं को 2025 सीजन में सही भी साबित करके दिखाया।

उन्होंने लास्ट सीजन 7 मैचों के 7 पारियों में 36 की औसत और 206.55 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए। उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक जड़ा। उनके बल्ले से 18 चौके और 24 छक्के आए। वहीं आईपीएल 2026 में उन्होंने अब तक तीन मैचों में कुल 122 रन बना दिए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 52 रन का है।

उन्होंने 40.6 की औसत और 248.97 की स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की कुटाई की है। वो 374 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका औसत 37.40 और स्ट्राइक रेट 218.71 का है। वैभव न सिर्फ आईपीएल बल्कि इंडिया ए, अंडर-19 और बिहार के लिए खेलते हुए भी कमाल कर रहे हैं और नए रिकार्ड्स बना रहे हैं। इसी कड़ी में अब खबर है कि वो मुंबई इंडियंस के लिए खेल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: जायसवाल का स्पेशल 100, सूर्यवंशी ने भी तोड़ा पंत का रिकॉर्ड; RR vs MI मुकाबले में हुई Records की बारिश

आने वाले सीजन में बन सकते हैं मुंबई इंडियंस का हिस्सा

बता दें कि मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में से एक हैं। मुंबई इंडियंस के नाम पांच आईपीएल ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है और इस फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल इतिहास के कई बड़े खिलाड़ी खेल चुके हैं। इस टीम के खेले खिलाड़ी आज भी कई अन्य टीमों में खेल रहे हैं और अपने प्रदर्शन से टीम को जीत दिला रहे हैं।

हार्दिक पांड्या ने MI के साथ शुरुआत की हालांकि बाद में वह GT गए और फिर इसी में शामिल हो गए हैं। अंबाती रायडू, हरभजन सिंह, ड्वेन ब्रावो, क्विंटन डि कॉक, शिखर धवन, जोस बटलर, युजवेंद्र चहल, नितीश राणा, क्रुणाल पांड्या और भी न जाने कई ऐसे नाम हैं, जो मुंबई इंडियंस के लिए खेले और बाद में अलग-अलग टीमों के लिए खेलते दिखाई दिए। इतना ही यही नहीं बल्कि कई खिलाड़ी जिन्होंने दूसरे फ्रेंचाइजी के लिए शुरुआत की वो भी मुंबई इंडियंस के लिए खेले। ऐसे में काफी आसार हैं कि वैभव सूर्यवंशी हमें आने वाले समय में मुंबई के लिए खेलते दिखाई दे सकते हैं।

वैसे इस चर्चा की शुरुआत ट्विटर पर जतिन परांजपे के ट्वीट के बाद तेज हो गई। उन्होंने 7 अप्रैल को RR vs MI मैच से पहले लिखा, कि आज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) अपनी फ्यूचर टीम मुंबई इंडियंस के सामने खेलते नजर आएंगे। बताते चलें कि जतिन परांजपे एक पूर्व भारतीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर, खेल प्रशासक और उद्यमी हैं, जो इस समय BCCI की क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) के सदस्य भी हैं।

FAQs

वैभव सूर्यवंशी की उम्र क्या है?

15 साल

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में कितने रन बनाए हैं?

374 रन

यह भी पढ़ें: KKR vs LSG: बिना पैसा खर्च किए ऐसे देखें पूरा मैच, 99% लोग नहीं जानते ये ट्रिक

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!