Posted inIndian Premier League (IPL)

वैभव सूर्यवंशी का पावर हिट, सिक्स लगते ही बहने लगा पानी, टूटी पाइपलाइन का VIDEO वायरल

Vaibhav Suryavanshi का पावर हिट, सिक्स लगते ही बहने लगा पानी, टूटी पाइपलाइन का VIDEO वायरल

Vaibhav Suryavanshi: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को अब किसी पहचान की मोहताज नही है। उन्होंने अपने बल्लेबाजी प्रदर्शन के दम पर अपनी अलग छाप छोड़ दी है और अब हर क्रिकेट प्रेमी उनके बारे में जानता है। हाल ही में वैभव का कमाल अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में देखने को मिला, जहां उनकी रिकॉर्ड तोड़ पारी की बदौलत भारत ने ख़िताब जीता।

टूर्नामेंट खेलकर जिम्बाब्वे से वापस आने के बाद, वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) आईपीएल 2026 की तैयारियों में जुट गए हैं और राजस्थान रॉयल्स के कैंप में अभ्यास कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एक ऐसा पावरफुल शॉट खेला, जिससे पानी की पाइपलाइन ही टूट गई। इसका वीडियो खुद राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

जबरदस्त शॉट से वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने तोड़ी पानी की पाइपलाइन

Vaibhav Suryavanshi का पावर हिट, सिक्स लगते ही बहने लगा पानी, टूटी पाइपलाइन का VIDEO वायरल

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) के पास कई तरह के शॉट हैं और वो गेंदबाजों को अपनी रेंज से हैरान कर देते हैं। हालांकि, इसके लिए वह लगातार अभ्यास भी करते रहते हैं। आईपीएल 2026 से पहले भी वैभव अपनी बल्लेबाजी की कमियों को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं और खुद को बेहतर बनाने में लगे हुए हैं। अब उनका खास वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने पुल शॉट से छत पर लगी पानी की पाइपलाइन को तोड़ दिया है।

गुरुवार को वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने इस युवा बल्लेबाज के अभ्यास सत्र का एक वीडियो साझा किया। वीडियो में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने स्क्वायर लेग की ओर एक जोरदार पुल शॉट लगाया। गेंद काफी दूर तक गई और एक पानी के पाइप को तोड़ दिया।

आप भी देखें वीडियो:

बता दें कि वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ में खरीदा था। तब काफी लोगों ने उनके इस फैसले पर सवाल खड़े किए थे, क्योंकि वैभव ने उससे पहले हाई लेवल पर ज्यादा मैच नहीं खेले थे। हालांकि, आरआर ने युवा बल्लेबाज पर भरोसा जताया और सूर्यवंशी ने भी निराश नहीं किया और अपने पहले ही आईपीएल सीजन में किसी भी भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बना दिया, जो कई साल से युसूफ पठान के नाम दर्ज था। वैभव ने 35 गेंदों में कारनामे को अंजाम दिया था। उन्होंने अपनी यह करिश्माई पारी गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेली थी।

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी से राजस्थान रॉयल्स को होंगी बड़ी उम्मीदें

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को पिछली बार प्लेइंग 11 में जगह मिलने की संभावना नहीं लग रही थी लेकिन जब संजू सैमसन कुछ मैचों के लिए फिट नहीं थे तो वैभव को पारी की शुरुआत का मौका मिला और फिर उन्होंने अपनी जगह पक्की कर ली। इसी वजह से संजू को अपना ओपनिंग स्पॉट छोड़ना पड़ा। हालांकि, अब संजू चेन्नई सुपर किंग्स में चले गए हैं और इस बार वैभव के ऊपर यशस्वी जायसवाल के साथ राजस्थान रॉयल्स को तूफानी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी।

आईपीएल 2025 में वैभव सूर्यवंशी ने 7 मुकाबले खेले थे और सात पारियों में 36 की औसत से 252 रन बनाए थे। इस दौरान उनका बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 206.55 का रहा था। उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक आया था। वहीं, वैभव ने 18 चौके और 24 छक्के भी लगाए थे।

FAQs

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपना डेब्यू किस सीजन किया था?
18वें सीजन
IPL में भारतीय बल्लेबाज के द्वारा सबसे तेज शतक के मामले में वैभव सूर्यवंशी ने किसका रिकॉर्ड तोड़ा था?
युसूफ पठान

यह भी पढ़ें: IND vs SA, MATCH PREVIEW: कौन सी टीम मारेगी बाजी? जानें प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, लाइव स्ट्रीमिंग, मौसम, हेड टू हेड, इंजरी डिटेल्स

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!