Posted inIndian Premier League (IPL)

मैदान पर जीत, लेकिन बाहर मिली सजा! जानें Shubman Gill के साथ क्या बुरा हुआ?

Victory on the Field, But Punishment Off It! Find Out What Went Wrong for Shubman Gill.

इंजरी से वापसी करने के बाद शुभमन गिल (Shubman Gill) ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने बल्ले से कहर मचाया। 70 रन की पारी खेलने के साथ ही साथ उन्होंने टीम को एक रन से मैच में भी जीत दिलाई। लेकिन इसके बावजूद उन्हें काफी बड़ा झटका लगा है।

मैच में अपनी हरकत की वजह से उन्हें 12 लाख का जुर्माना भरना पड़ेगा। तो आइए जान लेते हैं कि आखिर कैसा रहा मैच और किस वजह से गिल को 12 लाख चुकाने होंगे।

Shubman Gill पर लगा 12 लाख रुपये का फाइन

In Match No. 14 of IPL 2026, Shubman Gill's team, the Gujarat Titans, secured a one-run victory against the Delhi Capitals on the very last ball of the final over.
In Match No. 14 of IPL 2026, Shubman Gill’s team, the Gujarat Titans, secured a one-run victory against the Delhi Capitals on the very last ball of the final over.

दरअसल, आईपीएल 2026 के मैच नंबर 14 में शुभमन गिल की टीम गुजरात टाइटंस ने अंतिम ओवर की अंतिम गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक रन से जीत दर्ज की। गिल ने काफी ज्यादा समय लगा दिया यानी कि वह निश्चित समय सीमा के अंदर मैच खत्म नहीं कर पाए, जिसके चलते उन्हें 12 लाख का फाइन देना पड़ेगा।

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर स्लो ओवर रेट बनाए रखने की वजह से जुर्माना लगाया है। यह उनकी टीम का इस आईपीएल सीजन का पहला अपराध था, जिस वजह से आईपीएल कोर्ड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 के तहत उन पर सिर्फ 12 लाख रुपये का फाइन लगाया गया है। लेकिन अगर ये मामला फिर रिपीट होगा तो उनपर 24 लाख का फाइन लगेगा।

यह भी पढ़ें: हार का दर्द बर्दाश्त नहीं कर पाए David Miller, आंसुओं की लगाई बाढ़, ड्रेसिंग रूम का VIDEO वायरल

दर्ज की सीजन की पहली जीत

12 लाख रुपये के जुर्माने से शुभमन गिल को कितना फर्क पड़ेगा यह तो नहीं पता। लेकिन इतना जरूर पता है कि इससे उनकी टीम को काफी ज्यादा फायदा हुआ है। गिल की टीम इस आईपीएल सीजन लगातार अपने शुरुआती दोनों मैच हार चुकी थी। लेकिन फाइनली तीसरे मैच में इसने कमबैक किया और मैच जीत कर दो अंक अर्जित किए। इस समय यह टीम अंक तालिका में दो अंक के साथ छठे पायदान पर है और अब इसे अपना अगला मैच 12 अप्रैल को खेलना है।

12 अप्रैल को होगा नेक्स्ट मैच

मालूम हो कि 12 अप्रैल को यह टीम अपना अगला मैच ऋषभ पंत की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेलते दिखाई देगी। रविवार, डबल हेडर में दोनों टीमें दोपहर 3:30 से एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। यह मैच LSG के होम ग्राउंड इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

तो देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि इस दौरान कौनसी टीम जीतेगी। बता दें कि जब से हार्दिक पांड्या इस टीम को छोड़कर गए हैं तब से यह टीम फाइनल में अपनी जगह नहीं बना सकी है। 2022 की चैंपियन रही यह टीम लगातार खिताब से चूक रही है।

FAQs

शुभमन गिल की उम्र क्या है?
26 साल
शुभमन गिल किस टीम के कप्तान हैं?
गुजरात टाइटंस

यह भी पढ़ें: भारत-अफगानिस्तान टेस्ट से पहले बड़ा झटका! स्टार खिलाड़ी ने खेलने से किया इनकार

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!