Posted inIndian Premier League (IPL)

कोहली का ‘बीस्ट मोड’ ऑन! इंट्रा स्क्वाड मैच में छक्कों से मचाई तबाही, खेली 200+ स्ट्राइक रेट की पारी

Virat Kohli's 'Beast Mode' Activated! Unleashes Havoc with Sixes in Intra-Squad Match, Plays an Innings at a Strike Rate of Over 200.

Virat Kohli, IPL 2026: विराट कोहली आईपीएल 2026 में एक बार फिर चैंपियन बनने के इरादे से मैदान पर उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हाल ही में प्रैक्टिस मैच में भी उन्होंने छक्कों की बारिश करते हुए इस बात का ऐलान भी कर दिया कि यह आईपीएल सीजन एक बार फिर उनका ही होने वाला है और वो फिर बल्ले से डोमिनेट करने के लिए तैयार हैं।

लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने के इरादे से उतरेंगे Virat Kohli

Virat Kohli will take the field with the intention of becoming champion for the second consecutive time.
Virat Kohli will take the field with the intention of becoming champion for the second consecutive time.

विराट कोहली ने आईपीएल 2025 सीजन में रजत पाटीदार की कप्तानी में अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी उठाई। आरसीबी ने फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया और अब विराट कोहली अगली बार यानी 2026 सीजन में भी चैंपियन बनने के इरादे से मैदान पर उतरने वाले हैं और हाल ही में एक प्रैक्टिस मैच के दौरान उन्होंने 200 के स्ट्राइक रेट से 29 रनों की एक ताबड़तोड़ पारी खेल सभी के होश फाख्ता कर दिए।

12 गेंद में बना डाले 29 रन

बता दें कि इस समय आईपीएल 2026 की तैयारियों के तहत सभी टीम इंट्रा स्क्वाड मैच खेलते नजर आ रही हैं। हाल ही में अपने होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी भी इंट्रा स्क्वाड मैच खेलते नजर आई और इस दौरान विराट कोहली ने 12 गेंदों में तीन छक्कों की मदद से 29 रन बनाए। इस दौरान उनके अलावा भी कई अन्य बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन दिखाया और फैंस का भरपूर मनोरंजन किया।

यह भी पढ़ें: गिल (कप्तान), पंत, केएल, जडेजा, सुंदर…. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों का ऐलान, शिरकत करेंगे ये 15 भारतीय खिलाड़ी

अब तक बनाए हैं 8661 रन

किंग कोहली आईपीएल इतिहास के सबसे महान बल्लेबाज हैं। वो एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिसने आईपीएल में 8000 रन का आंकड़ा टच कर रखा है और इस आईपीएल सीजन वह 9 हजार का आंकड़ा भी छू लेंगे। अब तक उन्होंने 267 मैचों की 259 पारियों में 8661 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 39.54 की औसत जबकि 132.85 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

उन्होंने 113 के बेस्ट स्कोर के साथ आठ शतक और 63 अर्धशतक जड़े हैं। बीते आईपीएल सीजन उन्होंने 8 अर्धशतक के साथ 657 रन बनाए थे और आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में से एक रहे थे। अब देखना होगा कि इस आईपीएल सीजन वो किस तरीके का प्रदर्शन करेंगे और क्या कुछ उनका कमाल होगा।

एसआरएच के साथ खेलेगी अपना पहला मैच

विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रजत पाटीदार की कप्तानी में अपने सबसे बड़े दुश्मन टीमों में से एक सनराइजर्स हैदराबाद के साथ 28 मार्च को अपने सफ़र की शुरुआत करेगी। आईपीएल 2026 का पहला मैच आरसीबी और एसआरएच के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा। यह मैच शाम 7:30 से होगा। तो देखना होगा कि इस दौरान कौन जीत दर्ज करता है।

FAQs

आईपीएल 2026 की शुरुआत कब होगी?
28 मार्च

यह भी पढ़ें: केएल राहुल की नई बैटिंग पोजीशन तय, कप्तान अक्षर पटेल ने किया बड़ा ऐलान, कहा ‘वो अब इस नंबर पर खेलेगा…’

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!