Posted inIndian Premier League (IPL)

क्या सच में डांट रहे थे पंत को? Sanjiv Goenka ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई

Was he really scolding Pant? Sanjiv Goenka breaks his silence and reveals the whole truth.

Sanjiv Goenka and Rishabh Pant: आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका की इमेज एक टॉक्सिक बॉस के रूप में बन चुकी है, जो कि अक्सर अपने खिलाड़ियों पर केवल चिल्लाता रहता है। बीते दिन लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला गया।

इस मैच में LSG की टीम हार गई और मैच खत्म होने के बाद संजीव गोयनका टीम के कोच और कप्तान एक साथ नजर आए। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि मैच हारने के चलते संजीव गोयनका ने पंत को काफी खरी खोटी सुनाई और इसको लेकर लगातार बवाल मच रहा है। लेकिन अब इसके पीछे की सच्चाई सामने आ गई है।

6 विकेट से लखनऊ सुपर जायंट्स को मिली हार

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 141 रनों पर ही 18.4 ओवर में अपने सभी विकेट खो दिए। इस दौरान अब्दुल समद में सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। वहीं मिशेल मार्श के बल्ले से 35 रन और कप्तान ऋषभ पंत 7 रन बनाकर रन आउट हो गए।

रन चेस करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत तो अच्छी नहीं रही। लेकिन इस टीम ने एट लास्ट इंपैक्ट डाला और 17 गेंद रहते 6 विकेट से मैच जीत लिया। इस टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 17.1 ओवर में 145 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना डोमिनेंस जारी रखा।

एक साथ नजर आए Sanjiv Goenka और ऋषभ पंत

Sanjiv Goenka and Rishabh Pant spotted together.
Sanjiv Goenka and Rishabh Pant spotted together.

संजीव गोयनका अपने टीम के सभी मुकाबले देखने मैदान पर जरूर आते हैं और वह मैच खत्म होते ही खिलाड़ियों से बातचीत करते भी दिखाई देते हैं। कुछ ऐसा ही इस मैच में भी हुआ। वो बाउंड्री लाइन पर खड़े थे और हेड कोच जस्टिन लैंगर भी साथ में मौजूद थे, जिसके बाद ऋषभ पंत आए और बातचीत चली।

इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली गई और ऐसा बताया गया जैसे दोनों में कहा सुनी हो रही हो। संजीव गोयनका ऋषभ पंत को खरी खोटी सुना रहे हों। लेकिन अब LSG ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें साफ देखा जा रहा है कि ऐसी कोई भी बात नहीं चल रही है और सभी के बीच सिर्फ हसी मजाक चल रहा है।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट मैदान बना स्मोकिंग जोन! PSL में नियमों की उड़ी धज्जियां, LIVE मैच के दौरान सिगरेट पीते हुए VIDEO वायरल

संजीव गोयनका ने कही ये बात

लगातार हो रही कॉन्ट्रोवर्सी के बीच संजीव गोयनका ने X पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, “यह एक लंबा सीज़न है, और ऐसे पल किसी सार्थक चीज़ को बनाने का ही हिस्सा होते हैं। मुझे अपने कप्तान और टीम पर पूरा भरोसा है कि वे पूरी मज़बूती से वापसी करेंगे। हमारे फ़ैन्स को, आज एकाना में आपके समर्थन के लिए धन्यवाद; हम और भी ज़्यादा मज़बूती से वापसी करेंगे। इस सीज़न में @LucknowIPL की कहानी अभी पूरी तरह से लिखी जानी बाकी है।”

FAQs

संजीव गोयनका की नेटवर्थ क्या है?

4 बिलियन डॉलर

ऋषभ पंत की उम्र क्या है?

28 साल

यह भी पढ़ें: मैदान पर IPL का जलवा, बाहर 2 खिलाड़ियों का संन्यास! RR और PBKS के प्लेयर्स ने कहा अलविदा

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!