Posted inIndian Premier League (IPL)

IPL 2026 कब, कहाँ और कैसे देखें? जानें किस चैनल पर होगा टेलीकास्ट! किस एप में फ्री LIVE स्ट्रीम

When, Where, and How to Watch IPL 2026? Find Out Which Channel Will Telecast It! Which App Offers Free LIVE Streaming?

IPL 2026: क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ यानी आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और इसमें डुबकी लगाने के लिए सभी फैंस पूरी तरह से रेडी हैं। खिलाड़ियों ने भी तैयारी शुरू कर दी है और जैसे-जैसे मैच की तारीखें करीब आ रही है फैंस का उत्साह बढ़ता जा रहा है।

लेकिन कुछ फैंस अभी भी चिंता में हैं कि आखिर 2026 आईपीएल सीजन के मैचेस का लाइव प्रसारण कैसे देखें। तो अगर आप भी इसी को लेकर परेशान हैं, तो इस आर्टिकल में अंत तक बने रहिए हम इसमें आपको आईपीएल 2026 मैचेस के लाइव प्रसारण से जुड़ी सभी डिटेल्स देने जा रहे हैं।

RCB vs SRH मैच से होगी टूर्नामेंट की शुरुआत

बता दें कि आईपीएल 2026 के मैच नंबर एक में हमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद एक दूसरे से लोहा लेते नजर आएंगे। यह मैच आरसीबी के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी कोशिश करेगी कि वो एक बार फिर जीत दर्ज करे और बेहतरीन इतिहास रचे। वहीं एसआरएच की फ्रेंचाइजी भी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

यह भी पढ़ें: काव्या मारन ने चली सबसे बड़ी चाल, पैट कमिंस के साथ 747 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज को बनाया SRH का हिस्सा

कब और कहां प्रसारित होने IPL 2026 के मैच

IPL 2026 Live Streaming Details
IPL 2026 Live Streaming Details

आईपीएल 2026 के शाम में होने वाले सभी मुकाबले 7:30 बजे से शुरू होंगे। इस दौरान टॉस 7:00 बजे से होगा। वहीं दिन में होने वाले मुकाबले 3: ३० बजे से शुरू होंगे, जिसमें टॉस का समय 3:00 बजे रहेगा। इस दौरान यह सभी मुकाबले मोबाइल यूजर्स जिओ हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट के जरिए देख सकते हैं। मोबाइल यूजर्स अपने मोबाइल रिचार्ज के साथ जिओ हॉटस्टार पर आईपीएल 2026 का मजा मुफ्त में उठा सकते हैं। वहीं टीवी चैनल पर इसका प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होगा।

आईपीएल 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग अलग-अलग भाषाओं में की जाएगी। स्टार स्पोर्ट्स पर अलग-अलग चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में इसका प्रसारण होगा। जबकि जिओ हॉटस्टार में आप बस कमेंट्री बदल कर अपनी भाषा का चयन कर सकेंगे।

इस बार का आईपीएल सबसे बड़ा आईपीएल होने की उम्मीद की जा रही है, क्योंकि हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 काफी ब्लॉकबस्टर हुआ था। इसके अलावा आईपीएल 2026 शुरुआत से पहले दो टीमें बिक चुकी हैं। राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दो अलग-अलग मालिकों ने खरीद लिया है।

IPL 2026 लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

प्लेटफ़ॉर्म विवरण
TV चैनल
Star Sports Network (स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के चैनल) पर सीधा प्रसारण होगा।
Live Streaming (App/Web)
JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।
फ्री लाइव स्ट्रीम JioHotstar ऐप पर दर्शक मोबाइल पर आईपीएल मैचों का फ्री में आनंद ले सकते हैं

FAQs

RCB vs SRH का मैच कहां होगा?
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
RCB और SRH का मैच किस दिन होगा?
28 मार्च, शनिवार

यह भी पढ़ें: कोहली, साल्ट, पड्डीकल, पाटीदार…. लीक हुई SRH के खिलाफ RCB की प्लेइंग इलेवन, इन 11 खिलाड़ियों को मौका

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!