Posted inIndian Premier League (IPL)

किस एक IPL खिलाड़ी को दूसरी टीम से अपनी टीम में शामिल करोगे? गिल-पाटीदार-ईशान तीनों ने लिया सिर्फ ये एक नाम

Which single IPL player would you recruit from another team to join yours? Gill, Patidar, and Ishan—all three chose just this one name.

आईपीएल 2026 (IPL 2026) में इस समय एक से बढ़कर एक बेहतरीन मुकाबले देखने को मिल रहे हैं और खिलाड़ियों का भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। इस आईपीएल सीजन सीनियर खिलाड़ियों से ज्यादा जूनियर खिलाड़ी यानी कि उभरते हुए प्लेयर्स का बोलबाला है। रिसेंटली कुछ मैचों में कई युवाओं में सीनियर्स के भी दांत खट्टे कर दिए हैं और उन्हीं में से एक खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करने के लिए शुभमन गिल, ईशान किशन और रजत पाटीदार सभी में जंग होने वाली है।

इस खिलाड़ी को हर कोई चाह रहा अपनी टीम में शामिल करना

Vaibhav Sooryavanshi
Vaibhav Sooryavanshi

दरअसल, जिस खिलाड़ी को हर कोई अपनी स्क्वाड का हिस्सा बनाना चाह रहा है वो कोई और नहीं बल्कि वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) हैं। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट की दुनिया के नए संशेशन हैं। सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट में हर किसी के होश फाख्ता कर दिए थे। कुछ उसी अंदाज में वैभव सूर्यवंशी कहर ढा रहे हैं और सामने वाली टीमों को निस्तो-नाबूत कर दे रहे हैं, जिस वजह से हर कोई उन्हें अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाना चाह रहा है।

तीन कप्तानों ने भारी हामी

बता दें कि स्टार स्पोर्ट्स पर हाल ही में पूछा गया कि अगर आप को किसी दूसरी टीम से एक होनहार भारतीय खिलाड़ी को चुनने का अवसर मिले तो आप किसे चुनेंगे? तो इस पर गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने बिना किसी देरी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का नाम लिया। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार भी पीछे नहीं रहे।

इन दोनों ने भी सूर्यवंशी का ही नाम लिया। यानी कि तीनों चाह रहे हैं कि वैभव उनकी टीम का हिस्सा बन जाएं, क्योंकि अगर वो उनकी टीम में शामिल हो जाते हैं तो यह टीम पावरप्ले में ही मैच अपने मुट्ठी में कर लेगी। इसके बाद सामने वाली टीम का जीत पाना लगभग इंपॉसिबल हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: 6 मैच हारने के बाद दर्ज की चेन्नई ने पहली जीत, CSK vs DC मैच बना रोमांचक, संजू-ओवरटन-स्टब्स ने बनाए कई रिकार्ड्स

ऑरेंज कैप पर जमा रखा है कब्जा

15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 सीजन में अब तक चार मैच खेले हैं और चार मैच में 50 की औसत और 266 की स्ट्राइक रेट से 200 रन बना डाले हैं। वैभव ने इस दौरान दो अर्धशतक जड़े हैं। उनका बेस्ट स्कोर 78 रन रहा है। वैभव के बल्ले से 18 चौके और 18 ही छक्के आए हैं। वहीं अब तक ओवरऑल आईपीएल में वो 11 मैचों में 452 रन बना चुके हैं।

FAQs

वैभव सूर्यवंशी की असली उम्र क्या है?

15 साल

वैभव सूर्यवंशी ने कितने आईपीएल रन बनाए हैं?

452 रन

यह भी पढ़ें: RCB की प्लेइंग XI में बड़ा उलटफेर, मुंबई इंडियंस के खिलाफ 3 खिलाड़ियों की एंट्री! कोहली, पड्डीकल, बैथल….

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!