Mukul Choudhary: आईपीएल 2026 में बीते दिन लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला काफी ज्यादा रोमांचक रहा और अंत में लखनऊ की टीम ने तीन विकेट से जीत दर्ज की।
इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे मुकुल चौधरी, जिन्होंने हारे हुए मैच को पूरी तरह से पलट कर रख दिया और ऐतिहासिक अर्धशतक जड़ टीम को दमदार जीत दिलाई। लेकिन मुकुल की कहानी कई लोग नहीं जानते होंगे, तो आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए हम मुकुल चौधरी इसी कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं।
कौन है Mukul Choudhary?

मुकुल चौधरी एक 21 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जो कि अपनी तेज बैटिंग एबिलिटी की वजह से जाने जाते हैं। एमएस धोनी को देखकर बड़े हुए मुकुल का जन्म 6 अगस्त 2004 में राजस्थान के झुंझुनू में हुआ था और बाद में उन्होंने क्रिकेटर बनने के लिए अपने परिवार के साथ अपना गांव छोड़ा और जयपुर में आकर बसे।
शुरुआत से ही मुकुल के पिता का सपना था कि मुकुल (Mukul Choudhary) एक दिन बड़ा क्रिकेटर बनें और गांव का नाम रोशन करें। मुकुल के पिता ने मुकुल से यह साफ तौर पर कह दिया था कि बेटा अगर हम कभी गांव लौटेंगे तो तू मेरा नाक नीचे मत झुकाइयो। यानी कुछ बनने के बाद ही हम गांव वापस जाएंगे।
पहली बार फ्लड लाइट्स में खेले मैच
प्रोफेशनल क्रिकेट में मुकुल चौधरी (Mukul Choudhary) ने साल 2023 में कदम रखा। 2023 में उन्होंने राजस्थान के लिए फर्स्ट क्लास और टी20 डेब्यू किया। वहीं 25 में उन्हें लिस्ट ए डेब्यू करने का मौका मिला। डोमेस्टिक क्रिकेट में अब तक फर्स्ट क्लास में वह चार, लिस्ट ए में 5 और टी20 में 7 मैच खेल चुके हैं।
उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी को काफी प्रभावित भी किया। लेकिन आईपीएल 2026 में पहली बार वह फ्लड लाइट्स में कोई मैच खेलते नजर आ रहे हैं और फ्लड लाइट्स में खेलते हुए उन्होंने KKR के खिलाफ नाबाद 54 रन की पारी खेल टीम को दमदार जीत दिलाई।
मुकुल ने बनाए नाबाद 54 रन
बता दें कि मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए थे, जिसके जवाब में लखनऊ ने 7 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाकर ओवर की लास्ट बॉल पर मैच अपने नाम किया। इस दौरान मुकुल चौधरी ने नाबाद 27 गेंद में 54 रन की पारी खेली।
उनके बल्ले से दो चौके जबकि 7 छक्के आए। जब वह बल्लेबाजी करने के लिए आए तब टीम 6 विकेट गंवा चुकी थी और स्कोर था 125 रन 6 विकेट के नुकसान पर। इसके तुरंत बाद इस टीम ने सातवां विकेट भी गंवा दिया। लेकिन मुकुल चौधरी (Mukul Choudhary) एक छोर पर डटे रहे और उन्होंने आठवें विकेट के लिए आवेश खान के साथ मिलकर 24 गेंद में 54 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। जीत के बाद उन्होंने प्रेशर के बारे में भी बात किया और बताया कि वह धोनी को देखकर बड़े हुए और जिस तरह धोनी मैच फिनिश करते हैं वो भी मैच फिनिश करने का दमखम रखते हैं।