Posted inIndian Premier League (IPL)

Preity Zinta के पति कौन हैं? जानें किससे हुई पंजाब किंग्स के मालकिन की शादी, ये हैं पूरा नाम और प्रोफेशन

Who is Preity Zinta's husband? Find out whom the Punjab Kings co-owner married—here is his full name and profession.

Preity Zinta Husband: 51 साल की उम्र में भी प्रीति जिंटा काफी प्रीटी दिखती हैं और अपनी सादगी से फैंस का दिल जीत लेती हैं। टीम जीते या हारे वो हमेशा अपने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते नजर आती हैं और उनका मनोबल बढ़ाते दिखती हैं। हमेशा ही वो चर्चा में बनी रहती हैं।

लेकिन आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए हम उनके साथ उनके पति की भी चर्चा करने जा रहे हैं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि प्रीति जिंटा का पति कौन है? प्रीति जिंटा के पति क्या करते हैं और दोनों का पारिवारिक जीवन कैसा चल रहा है।

जीन गुडइनफ हैं Preity Zinta के पति

बता दें कि 1975 लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में जन्मे जीन गुडइनफ प्रीति जिंटा के पति हैं और दोनों साल 2016 से एक दूसरे के साथ हैं। जीन गुडइनफ लाइम लाइट से दूर रहना पसंद करते हैं और वो NLine Energy Inc. नाम की एक बड़ी हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कंपनी में SVP (Product and Finance) के रूप में कार्यरत हैं।

इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार उन्होंने स्पेन के Esade Business School से MBA किया है और अमेरिका के USC Marshall School of Business से फाइनेंस और मार्केटिंग में डिग्री प्राप्त की है। जीन गुडइनफ के नेट वर्थ को नेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी नेटवर्थ 25 से 30 करोड़ के बीच है।

साल 2016 में रचाई थी शादी

Gene Goodenough is Preity Zinta's husband.
Gene Goodenough is Preity Zinta’s husband.

बॉलीवुड की “डिंपल क्वीन” के रूप में जाने जाने वाली प्रीति जिंटा और जीन गुडइनफ ने साल 2016 में एक दूसरे का हाथ थामा था। 29 फरवरी, 2016 को लॉस एंजिल्स में एक निजी समारोह में दोनों ने शादी की थी।

भारतीय सिनेमा की स्टार और अमेरिकी फ़ाइनेंशियल एनालिस्ट ने हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की और इसके बाद उसी साल मुंबई में एक शानदार और सितारों से सजी रिसेप्शन पार्टी दी।

यह भी पढ़ें: DC vs MI: महामुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन आई सामने! मैदान पर उतरेंगे कुल ये 24 खिलाड़ी

साल 2021 में बने पेरेंट्स

बताते चलेंगे प्रीति जिंटा और जीन गुडइनफ साल 2021 में पेरेंट्स बने। साल 2021 में 11 नवंबर को दोनों के घर ट्विंस ने जन्म लिया। यह दोनों कपल एक लड़के और एक लड़की के माता-पिता बने, जिनका नाम जय और जिया है।

जुड़वा बच्चों का जन्म सरोगेसी के ज़रिए हुआ था। प्रीति ने कुछ ही समय पहले बताया था कि माता-पिता बनने का यह रास्ता चुनने से पहले उन्हें IVF के कई असफल साइकल से गुज़रना पड़ा था।

FAQs

Preity Zinta का पति कौन है?
जीन गुडइनफ
Preity Zinta के पास पंजाब किंग्स के कितने शेयर हैं?
23% हिस्सेदारी

यह भी पढ़ें: ‘अब बस!’ Yuvraj Singh ने Kavya Maran पर निकाला गुस्सा, इस बात को लेकर छेड़ा नया विवाद

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!