Posted inIndian Premier League (IPL)

Mumbai Indians ने क्यों हटाया Hardik Pandya को कप्तानी से? जानें अंदर की बात

Why Did Mumbai Indians Remove Hardik Pandya from Captaincy? Get the Inside Story.

Hardik Pandya Captaincy: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या नहीं बल्कि सूर्यकुमार यादव करते दिखाई दिए और सूर्या की कप्तानी में टीम को हार का भी सामना करना पड़ा। अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में हुए मुकाबले में MI को 6 विकेट से हार मिली।

Suryakumar Yadav को बनाया गया कप्तान

Suryakumar Yadav Appointed Captain in Place of Hardik Pandya
Suryakumar Yadav Appointed Captain in Place of Hardik Pandya

बता दें कि मैच के एक दिन पहले तक कोई भी कप्तानी में बदलाव की खबर सामने नहीं आई थी। लेकिन अचानक मैच से पहले बताया गया कि हार्दिक पांड्या फिट नहीं हैं, जिस वजह से सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को कप्तान बनाया गया है और वही कप्तानी करते नजर आए।

नहीं बताया Hardik Pandya के बाहर होने का सही कारण

हार्दिक पांड्या के बाहर होने का पूरा कारण नहीं बताया गया। मैनेजमेंट ने बस अपडेट दिया कि हार्दिक पांड्या बीमार हैं, जिस वजह से हो आज का मैच नहीं खेल सकेंगे। इसलिए सूर्या कप्तानी करेंगे। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि मैनेजमेंट सूर्यकुमार यादव को बतौर कप्तान टेस्ट करना चाह रही है, क्योंकि हार्दिक के कप्तानी में वैसे भी टीम टूर्नामेंट में बीते 2 साल कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी है। जबकि सूर्या ने हाल ही में इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाया।

यही नहीं बल्कि वो टी20 वर्ल्ड कप हिस्ट्री के सबसे सफल कप्तानों में से भी एक हैं। इस वजह से हो सकता है मैनेजमेंट उन्हें अब हार्दिक के जगह कप्तान बना दे। वैसे भी इस टीम के कप्तान बदलने के फैसले अक्सर अजीबोगरीब होते हैं। 2013 आईपीएल में बीच सीजन में इसने रिकी पोंटिंग से कप्तानी लेकर रोहित शर्मा को कप्तान बना दिया था और 2024 सीजन की शुरुआत से पहले भी अचानक रोहित को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बना दिया।

यह भी पढ़ें: Delhi Capitals vs Mumbai Indians मैच बना रोमांचक, 22 साल के समीर रिज़वी ने लगाए MI को फटके, सूर्या की कप्तानी में फेल हुई टीम

कुछ ऐसे हैं दोनों के आंकड़े

हार्दिक पांड्या के बतौर कप्तान आईपीएल आंकड़े की बात करें तो अब तक उन्होंने गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस दोनों को मिलाकर कुल 61 मैचों में कप्तानी की है और टीम को 36 में जीत दिलाई है। जबकि 25 में हार का सामना करना पड़ा है। उनका विनिंग परसेंटेज 59.01 का है।

वहीं सूर्यकुमार यादव की बात करें तो वो केवल 3 मैचों में ही कप्तानी करते नजर आए हैं और इस दौरान टीम को एक में जीत जबकि दो में हार नसीब हुई है। मगर उनका इंटरनेशनल में रिकॉर्ड काफी दमदार है। उन्होंने टीम इंडिया की 52 मैचों में कप्तानी की है। इस बीच 40 में भारत ने जीत दर्ज की है। जबकि सिर्फ 8 में उसे हार मिली है। 2 मैच टाई और 2 बेनतीजा भी रहे हैं। उनका विनिंग परसेंटेज 76.92 का है, जोकि आईपीएल के सबसे बेस्ट

FAQs

हार्दिक पांड्या ने कितने आईपीएल मैचों में कप्तानी की है?
कुल 61 मैच
मुंबई इंडियंस का नया कप्तान कौन है?
हार्दिक पांड्या

यह भी पढ़ें: समीर रिज़वी ने लगाई रिकार्ड्स की झड़ी, Delhi Capitals vs Mumbai Indians मैच बना जंग का मैदान, दोनों टीमों ने बनाए कुल 11 रिकॉर्ड

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!