Posted inIndian Premier League (IPL)

क्या ईरान-अमेरिका युद्ध की वजह से कैंसिल होगा IPL 2026? BCCI उपाध्यक्ष राजिव शुक्ला ने बताई पूरी सच्चाई

Will IPL 2026 Be Cancelled Due to the Iran-US Conflict? BCCI Vice President Rajiv Shukla Reveals the Full Truth

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन 19 यानी आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने 11 मार्च को शेड्यूल का ऐलान किया।

बोर्ड ने सिर्फ शुरुआती 20 मैचों के तारीखों का ऐलान किया है और अब खबरें आ रही हैं कि वार के चलते इसे कैंसिल किया जा सकता है। हालांकि बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस पर काफी बड़ा अपडेट दिया है। तो आइए जान लेते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?

28 मार्च से हो रही है IPL 2026 की शुरुआत

IPL 2026 is set to begin on March 28.
IPL 2026 is set to begin on March 28.

बता दें कि बीसीसीआई ने बीते दिन आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान किया और इसकी शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। इस टूर्नामेंट के ओपनिंग मुकाबले में हमें एक बार फिर आरसीबी दिखाई देगी। आरसीबी की टक्कर सनराइजर्स हैदराबाद से होने जा रही है। यह मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा।

वार के वजह से कैंसिल हो सकता है आईपीएल

मालूम हो कि साल 2025 आईपीएल के दौरान भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के चलते आईपीएल को बीच में कुछ समय के लिए रोक दिया गया था। लेकिन बाद में वापस कंटिन्यू कर दिया गया।

अभी एक बार फिर आईपीएल के स्थगित किए जाने की चर्चा तेज हो गई है, क्योंकि ईरान, इजरायल, अमेरिका आदि देशों में चल रहे युद्ध के चलते कई हवाई रास्ते बंद कर दिए गए हैं और कई खिलाड़ियों को आईपीएल के लिए भारत आने में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। रिसेंटली वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भारत से काफी मुश्किलों के बाद वापस घर गए, क्योंकि कई हवाई यात्राएं बाधित थी।

यह भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव ने अब जाकर बताई अफ्रीका से हार की कहानी, बताया किस वजह से करना पड़ा शिकस्त का सामना

राजीव शुक्ला ने कही यह बात

राजीव शुक्ला ने बताया कि IPL 2026 कैंसिल नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा, “IPL तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा। हमने 20 मैचों का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बाकी मैचों का कार्यक्रम चुनाव आयोग द्वारा उन राज्यों के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा किए जाने के बाद जारी किया जाएगा, जहाँ चुनाव होने हैं.”

मालूम हो कि भारत के तीन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं और चुनाव के चलते बोर्ड ने अभी केवल शुरुआती 20 मैचों के शेड्यूल का ऐलान किया है। बोर्ड ने 28 मार्च से लेकर 12 अप्रैल तक के मैच की तारीखों का ऐलान किया है। इस दौरान हमें सभी टीम कुछ-कुछ मुकाबला खेलते नजर आ जाएंगी और उम्मीद रहेगी की फैंस का भरपूर मनोरंजन हो।

FAQs

आईपीएल 2026 की शुरुआत कब होगी?

28 मार्च

यह भी पढ़ें: RCB के कप्तान रजत पाटीदार, लेकिन कोहली नहीं ये खिलाड़ी IPL 2026 के लिए टीम का उपकप्तान

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!