Posted inIndian Premier League (IPL)

IPL 2026 के बाद खत्म होगा इन 4 भारतीय खिलाड़ियों का करियर? अगले ऑक्शन में नहीं मिलेगा कोई खरीददार

Will the careers of these 4 Indian players come to an end after IPL 2026? Will they fail to find a buyer in the next auction?

आईपीएल 2026 (IPL 2026) की समाप्ति 31 मई को होगी और 31 मई को ही इंडिया के कई बड़े खिलाड़ियों का क्रिकेट करियर भी हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा। यानी कि वो अगले आईपीएल सीजन हमें आईपीएल में शायद खेलते नजर नहीं आ सकेंगे।

IPL 2026 के बाद इन 4 खिलाड़ियों का करियर हो सकता है खत्म

The careers of these 4 players could end after IPL 2026.
The careers of these 4 players could end after IPL 2026.

अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ियों में से एक अजिंक्य रहाणे शायद हमें आईपीएल 2027 में खेलते नजर ना आएं। 37 वर्षीय स्टार खिलाड़ी इस समय KKR की कप्तानी कर रहे हैं। लेकिन कोलकाता को लीड करते हुए बीते सीजन यह टीम को ट्रॉफी तो दूर प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंचा सके थे और इस सीजन भी उनकी कप्तानी में टीम लगातार मैच हार रही है।

साथ ही साथ उनकी बल्लेबाजी में भी वो दमखम देखने नहीं मिल रहा है। इस वजह से फ्रेंचाइजी इन्हें रिलीज कर सकती है, जिसके बाद वो संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। अब तक अजिंक्य रहाणे के नाम आईपीएल में कुल 5115 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है।

एमएस धोनी (MS Dhoni)

आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी भी हमें शायद आईपीएल 2027 में खेलते नजर नहीं आएंगे। वह इस समय भी इंजरी के कारण खेलते नजर नहीं आ रहे हैं और उनकी उम्र 44 साल हो गई है। 44 साल की उम्र में उनका आगे भी खेल पाना पूरी तरह से इंपॉसिबल है।

फ्रेंचाइजी को बीते कुछ समय में काफी ज्यादा मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। यह टीम आईपीएल 2025 में पूरी तरह से फ्लॉप रही थी और 26 में भी इसका यही हाल है। ऐसे में वह खुद को आईपीएल से बाहर कर सकते हैं और उसके बाद इस टीम के साथ बतौर मेंटोर जोड़कर इस टीम की ग्रोथ में मदद कर सकते हैं। धोनी के नाम आईपीएल में पांच ट्रॉफी जीतने के अलावा 5439 रन बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

यह भी पढ़ें: KKR vs LSG: मार्श, मकर्म, पंत, बदोनी, पूरन…. कोलकाता के खिलाफ LSG की तगड़ी प्लेइंग इलेवन पूरी तरह तैयार

ईशांत शर्मा (Ishant Sharma)

37 साल के साथ ईशांत शर्मा भी शायद हमें आईपीएल 2027 सीजन में खेलते दिखाई नहीं देंगे। इस तेज गेंदबाज को आईपीएल 2026 सीजन में अब तक एक भी मैच खेलने का अवसर प्राप्त नहीं हुआ है और बीते सीजन भी वो केवल 7 मैच खेले थे, जिसमें उन्हें चार सफलताएं ही मिली थी। आईपीएल में अब तक ईशांत ने कुल 96 विकेट ही चटकाए हैं।

हालांकि इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट में भी उनका ओवरऑल रिकॉर्ड काफी दमदार रहा है और इशांत अब आईपीएल में आगे नजर नहीं आ सकेंगे। यह फ्रेंचाइजी 2027 आईपीएल सीजन से पहले उन्हें रिलीज कर सकती है।

मनीष पांडे (Manish Pandey)

36 वर्षीय मनीष पांडे भी शायद हमें आईपीएल 2027 में खेलते नजर नहीं आएंगे। आईपीएल की शुरुआत से लेकर अब तक लगातार आईपीएल का हिस्सा रहे चुनिंदा खिलाड़ियों में शुमार मनीष पांडे 7 आईपीएल टीमों का हिस्सा रह चुके हैं और इन टीमों के लिए खेलते हुए उन्होंने कुल 3942 रन बनाए हैं।

वह आईपीएल में उस तरीके का इंपैक्ट नहीं डाल सके हैं। जैसा की एक बड़े कैलिबर के प्लेयर से उम्मीद की जाती है और बढ़ती उम्र लगातार मौके न मिलने के चक्कर में और प्लेइंग इलेवन में फिट नहीं होने की वजह से KKR उन्हें रिलीज कर सकती है, जिससे उनका आईपीएल करियर समाप्त हो सकता है।

FAQs

IPL 2026 का फाइनल कब होगा?
31 मई
IPL 2026 का लाइव स्ट्रीम कहां देखें?
जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के युवा 3 खिलाड़ी, जो भविष्य में हासिल कर सकते विराट कोहली जैसा कद, इन्ही के पास वो ख़ास काबिलियत

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!