Posted inMajor League Cricket (MLC)

मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी का बड़ा ऐलान, अचानक पोलार्ड के भाई को सौंपी कप्तानी

Mumbai Indians

Mumbai Indians : दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग खत्म हो गई है। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का सीजन एक लंबे अरसे बाद विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम किया। वहीं, सीजन की शुरुआत में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन खराब रहा था लेकिन बाद में टीम ने कमबैक किया और प्लेऑफ में जगह बनाई। हालांकि, पंजाब के हाथों मुंबई को शिकस्त खानी पड़ी, जिसके बाद टीम फाइनल के दौर से बाहर हो गई थी।

वहीं, इन सभी के बीच अब मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने अचानक मुंबई इंडियंस के फ्रेंचाइजी के कप्तान बदल डाले हैं। लिए आपको बताते हैं कि किस खिलाड़ी के हाथों में सौंप गई है यह कमान।

इस खिलाड़ी को मिली MI की कप्तानी

Mumbai Indians

एक ओर जहां दुनिया में इंडियन प्रीमियर लीग का क्रेज है, तो वहीं दूसरी ओर अमेरिका में भी इंडियन प्रीमियर लीग के तर्ज पर मेजर लीग क्रिकेट की शुरुआत हुई है। इसमें कई फ्रेंचाइजी ऐसी हैं जो भारतीय प्रीमियर लीग का हिस्सा हैं। उन्हीं में से एक फ्रेंचाइजी है MI न्यूयॉर्क। MI न्यूयॉर्क, मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी है।

वहीं, MI न्यूयॉर्क ने अपने नए कप्तान का ऐलान किया। यह कप्तान भी वेस्टइंडीज से ताल्लुक रखता है। जी हां, दरअसल हम बात कर रहे हैं आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले निकोलस पूरन की। निकोलस पूरन को MI न्यूयॉर्क का कप्तान बनाया गया।

ये भी पढ़ें: निकोलस पूरन ने छोड़ा संजीव गोयनका का साथ, IPL 2025 के बाद मुंबई इंडियंस में हुए शामिल

कैसे हैं पूरन के आंकड़े

बता दें, निकोलस पूरन का इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का सीजन काफी शानदार रहा था। लखनऊ के लिए उन्होंने कई अहम और बड़े मुकाबले खेले थे। वहीं, इसी अहम और धांसू पारी को देखते हुए MI न्यूयॉर्क ने उन्हें टीम का नया कप्तान बना दिया। वेस्टइंडीज के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने आईपीएल के साल 2025 के सीजन में 14 मुकाबले खेले।

इस दौरान उन्होंने 14 इनिंग में बल्लेबाजी करते हुए 43.66 की औसत से 524 रन बनाए। उन्होंने 196.25 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। निकोलस के नाम इस सीजन कुल 5 अर्धशतक रहे हैं।

MI का स्क्वॉड

निकोलस पूरन (कप्तान), किरोन पोलार्ड, ट्रेंट बोल्ट, राशिद खान*, मोनांक पटेल, नोस्थुश केनजिगे, हीथ रिचर्ड्स, एहसान आदिल, सनी पटेल, रुशिल उगरकर, जॉर्ज लिंडे, क्विंटन डी कॉक, माइकल ब्रेसवेल, नवीन-उल-हक, अजमतुल्लाह उमरजई*, कुंवरजीत सिंह, शरद लुंबा, अग्नि चोपड़ा, तजिंदर सिंह.

ये भी पढ़ें: RCB को ट्रॉफी जिताने वाले रजत पाटीदार के साथ बड़ी नाइंसाफी, इस वजह से अगले 3 साल तक नहीं होगी टीम इंडिया में एंट्री

Syed Alamdar Hussain

सय्यद अलमदार हुसैन रिज़वी Sportzwiki में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं....

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!