वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक रहे निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) आईपीएल में संजीव गोएंका की मालिकाना हक वाली लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम का हिस्सा हैं। लखनऊ के लिए खेलते हुए पूरन ने कई मैचों में अकेले ही जीत दिलाई है और ये अपनी टीम के सबसे मजबूत स्तंभ हैं।
लेकिन इनके बारे में अब यह खबर आई है कि, आईपीएल 2025 के बाद इन्होंने लखनऊ की टीम का साथ छोड़ दिया है और ये अब मुंबई इंडियंस के खेमें से जुड़ गए हैं। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा इन्हें टीम की कप्तानी भी सौंप दी गई है और पूरे सीजन ये कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।
Nicholas Pooran बने मुंबई इंडियंस के कप्तान

धाकड़ कैरिबियाई खिलाड़ी निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) के बारे में यह खबर आई है कि, अब इन्होंने लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम का साथ साथ छोड़ खुद को मुंबई इंडियंस के साथ जोड़ लिया है। ये मुंबई इंडियंस के लिए पूरे सीजन में कप्तानी करते हुए भी दिखाई देंगे। अगर आप यह सोच रहे हैं कि, ये मुंबई इंडियंस की कप्तानी आईपीएल में करेंगे तो आप गलत हैं।
Nicholas Pooran is the new MI New York captain for MLC 2025! After retiring internationally, hes ready to lead a star-packed squad to glory. https://t.co/IUhPm3EdXe pic.twitter.com/bAuyld3DSC
— Pamela SmartContract (@5mart_pam) June 13, 2025
दरअसल बात यह है कि, मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा इन्हें मेजर लीग क्रिकेट में हिस्सा ले रही इनकी सह-फ्रेंचाइजी एमआई न्यूयॉर्क के लिए अपने साथ जोड़ा है। ये आईपीएल में लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम के लिए ही खेलते हुए दिखाई देंगे।
इंटरनेशनल क्रिकेट से ले लिया है संन्यास
धाकड़ कैरिबियाई खिलाड़ी निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है और ये अब सिर्फ फेंकहाइजी लीग में ही खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। पूरन अभी सिर्फ 29 साल के हैं और छोटी उम्र में संन्यास लेने का फैसला समझ से परे दिखाई दे रहा है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि, पूरन का पिछले कुछ समय से क्रिकेट बोर्ड के साथ पैसों को लेकर विवाद चल रहा था और जब विवाद सुलझने की स्थिति से बाहर हो गया तो फिर इन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया है। इन्होंने आखिरी मर्तबा साल 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी मर्तबा इंटरनेशनल क्रिकेट में हिस्सा लिया था।
इस प्रकार का है टी20 करियर
अगर बात करें धाकड़ कैरिबियाई खिलाड़ी निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) के ओवरऑल टी20 करियर की तो इनका करियर बेहद ही शानदार रहा है। इन्होंने अपने अभी तक के करियर में खेले गए कुल 399 मैचों की 373 पारियों में बल्लेबाजी के दौरान 29.39 की औसत और 150.48 के खतरनाक स्ट्राइक रेट से कुल 9172 रन बनाए हैं। इस दौरान इन्होंने 3 मर्तबा शतकीय और 56 मर्तबा अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।
इसे भी पढ़ें – एशिया कप 2025 के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया आई सामने, सूर्या(कप्तान), गिल(उपकप्तान), यशस्वी, अभिषेक, बुमराह…