Roman Reigns: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) ने कई विख्यात प्रोफेशनल कंपनियों में काम किया हैं। उन्होंने रेसलिंग की दुनिया में कई महान उपलब्धियां प्राप्त की हैं, जिसमें 4 बार WWE चैंपियन, 2 बार यूनिवर्सल चैंपियन, इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन, यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन और वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन पर अपना नाम किया हैं।
आपको बता दें कि WrestleMania 40 में रोमन रेंस के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत हो चुका हैं। इसी के साथ उनकी बादशाहत भी खत्म हुई। उन्होंने WWE में अपना डेब्यू 2010 में किया था, तब से वो लगातार अपनी काबिलियत का प्रदर्शन करते हुए आए हैं। उन्होंने द शील्ड (The Shield) के साथ बेहतरीन काम किया था। 2014 में कुछ विवादों की वजह से रेंस ने शील्ड का साथ छोड़ दिया था और फिर वो अकेले काम करने लग़ गए थे।
हेड ऑफ द टेबल की बादशाहत का सफर अगस्त 2020 से शुरू हुआ था, जोकि अप्रैल 2024 रेसलमेनिया 40 तक चला। इन चार वर्षों में रोमन रेंस ने कई बड़ी-बड़ी उपलब्धियों को अपने नाम किया हैं। रोमन रेंस ने बतौर WWE यूनिवर्सल चैंपियन कई दिग्गजों का सामना किया हैं, जिसमें ब्रॉन स्ट्रोमैन, जॉन सीना, केविन ओवंस, ऐज, ब्रॉक लैसनर, गोल्ड बर्ग, सैथ रॉलिंस और ड्रू मैकइंटायर के समेत कई रेलसर्स के नाम शामिल हैं। मेनिया 40 में रेंस की बादशाहत का अंत हो चुका हैं और करोड़ों फैंस का दिल चकनाचूर हुआ। गैरतलब है कि पूर्व अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस लंबे ब्रेक पर जाने वाले हैं, जिसकी पुष्टि आधिकारिक रूप से नहीं हुई है।
1316 दिनों का अकड़ा इतिहास के पन्नों में हुआ दर्ज
![1316 ये वो अकड़ा हैं जो दिग्गज के कीर्तिमान को WWE के इतिहास के पन्नो में हमेशा के लिए सुनहरे अक्षरों में करेगा दर्ज, हल्क होगन के रिकॉर्ड को तोड़ने में रहें असफल 2 1316 दिनों का अकड़ा इतिहास के पन्नों में हुआ दर्ज](https://hindi.sportzwiki.com/wp-content/uploads/2024/04/image-2024-02-20T191451.636.jpg)
WWE पूर्व अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस का ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत 1316 दिनों में हुआ। ये वो अकड़ा है, जो प्रोफेशनल रेसलिंग के इतिहास के पन्नों में सुनहरें अक्षरों में दर्ज हो गया है, जिसे एक कीर्तिमान माना जाएगा। उनकी बादशाहत को कंपनी के द्वारा भविष्य में एक अनोखी तरह से प्रदर्शित किया जाएगा।
WWE हल्क होगन का रिकॉर्ड तोड़ने में असफल रहें रोमन रेंस
![1316 ये वो अकड़ा हैं जो दिग्गज के कीर्तिमान को WWE के इतिहास के पन्नो में हमेशा के लिए सुनहरे अक्षरों में करेगा दर्ज, हल्क होगन के रिकॉर्ड को तोड़ने में रहें असफल 3 हल्क होगन का टाइटल रन 1474 दिनों तक चला था](https://hindi.sportzwiki.com/wp-content/uploads/2024/04/image-2024-03-05T105628.368-1024x576.jpg)
WWE ट्राइबल चीफ रोमन रेंस का अनडिस्प्यूटेड यूनविर्सल चैंपियन टाइटल रन की शुरुत अगस्त 2020 में हुई थी, तब से उन्होंने कड़ी चुनौतियों का सामना किया था। उनका ऐतिहासिक टाइटल रन कुल 1316 दिनों तक रहा। मेनिया 40 में कोडी रोड्स ने रोमन रेंस को पिन करते हुए शिकस्त दी और नए अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन बनें। आपको बता दें कि हल्क होगन का टाइटल रन कुल मिलाकर 1,474 दिनों तक रहा, जिसे तोड़ने में रोमन रेंस कामयाब नहीं हुए। अगर वो मेनिया 40 में अमेरिकन नाईटमेयर को शिकस्त देने में सफल होते, तो हल्क होगन का रिकॉर्ड टूट जाता।