WWE के सुपर स्टार फाइटर हल्क होगन (Hulk Hogan) के बारे में खबरें आई हैं कि, कार्डियक अटैक के चलते इनका निधन हो गया है और इस खबर को सुनने के बाद इनके सभी फैंस बेहद ही मायूस हो गए हैं। हल्क होगन की गई कुछ उन चुनिंदा फाइटर में की जाती थी जिनकी शोहरत के चर्चे दुनिया के हर एक कोने में होती थी। इन्हें भारत में भी काफी सम्मान और प्यार मिला है और देश के कई फाइटर इन्हें अपना रोल मॉडल भी मानते थे। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि, इन्होंने 6 मर्तबा WWE के खिताब को अपने नाम किया था।
हल्क होगन (Hulk Hogan) के बारे में एक चीज और बड़ी मशहूर थी कि, ये क्रिकेट के बड़े फैन थे और इन्होंने कई बार खुले मंचों से इस बात को स्वीकार किया है कि क्रिकेट इनके पसंदीदा खेलों में से एक है। इसके साथ ही टीम इंडिया के एक क्रिकेटर की ये खुलकर तारीफ भी करते थे। भारतीय क्रिकेट फैंस भी इनकी मौत की खबर को सुनने के बाद मायूस हो गए हैं।
हार्ट अटैक की वजह से हुई Hulk Hogan की मृत्यु

हल्क होगन (Hulk Hogan) को WWE का पितामह भी बोला जाता था और कहा जाता है कि, आज जो WWE की शोहरत है उसमें बड़ा योगदान इन्हीं का है। लेकिन अब WWE के दिग्गज हल्क होगन (Hulk Hogan) इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं और 71 साल की उम्र में इनका निधन हो गया है। 24 जुलाई की सुबह फ्लोरिडा के क्लियरवॉटर स्थित घर में हल्क होगन की तबियत अचानक खराब हुई और इन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया मगर तब तक में बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टर्स इन्हें मृत घोषित कर दिया था और मृत्यु की वजह हृदय गति के रुकने को बताया।
WWE ने जताया दुख
WWE के दिग्गज पहलवान रहे हल्क होगन (Hulk Hogan) की मौत की खबर को सुनने के बाद पूरा विश्व ही मायूस हो गया है। इनकी मृत्यु की खबर को सुनने के बाद WWE ने भी अपनी संवेदनाएं दी हैं। WWE ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में शेयर किए हुए पोस्ट में लिखा कि, “WWE को यह जानकर दुख हुआ है कि WWE हॉल ऑफ फेमर हल्क होगन का निधन हो गया है। इन्होंने 1980 के दशक में खेल को मशहूर करने में मदद की थी और इन्हीं की वजह से खेल वैश्विक पटल पर अपना नाम स्थापित करने में सफल हो पाया था। इनके परिवार और चाहने वालों के प्रति हम अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।”
WWE is saddened to learn WWE Hall of Famer Hulk Hogan has passed away.
One of pop culture’s most recognizable figures, Hogan helped WWE achieve global recognition in the 1980s.
WWE extends its condolences to Hogan’s family, friends, and fans.
— WWE (@WWE) July 24, 2025
Team India के इस खिलाड़ी को पसंद करते थे Hulk Hogan
WWE के दिग्गज पहलवान रहे हल्क होगन (Hulk Hogan) के बारे में यह कहा जाता है कि, ये क्रिकेट के भी बड़े शौकीन थे। कुछ रिपोर्ट्स में यह कहा गया है कि, सचिन तेंदुलकर के खेल से होगन काफी प्रभावित रहते थे। सचिन के बारे में ये कहते थे कि, क्रिकेट के खेल को सचिन जैसा खिलाड़ी न ही पहले कभी मिला था और न ही निकट भविष्य में कभी मिलेगा।
इसे भी पढ़ें – मैनचेस्टर टेस्ट के लिए नई 18 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान, 150 kmph+ की रफ्तार से गेंद फेंकने वाlले को गंभीर का बुलावा