Posted inWWE Raw

सचिन के बेटे संग हुआ भेदभाव, इस वजह से छोड़ी मुंबई इंडियंस की टीम, अर्जुन तेंदुलकर ने बताई सारी सच्चाई

सचिन के बेटे संग हुआ भेदभाव, इस वजह से छोड़ी मुंबई इंडियंस की टीम, Arjun Tendulkar ने बताई सारी सच्चाई

 Arjun Tendulkar: आईपीएल 2026 में अर्जुन तेंदुलकर अपने करियर को नई शुरुआत देने के साथ इरादे से उतरने को तैयार हैं। इस बार सचिन तेंदुलकर के बेटे को नई टीम का साथ मिला है और वह लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं, जिसके मालिक संजीव गोयनका हैं और टीम की कमान ऋषभ पंत के पास है।

इससे पहले अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) कई सीजन तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे, लेकिन इस बार मिनी ऑक्शन से पहले ट्रेड डील के माध्यम से उनकी एंट्री LSG में हो गई। लखनऊ ने 30 लाख में अर्जुन को अपने साथ जोड़ा। हालांकि, अभी तक इस वजह का खुलासा नहीं हुआ था कि मुंबई जैसी टीम का साथ अर्जुन ने क्यों छोड़ा लेकिन अब इस बाएं हाथ के ऑलराउंडर ने ऐसा करने की बड़ी वजह बताई।

लिमिटेड मौके मिलने से निराश थे अर्जुन तेंदुलकर

सचिन के बेटे संग हुआ भेदभाव, इस वजह से छोड़ी मुंबई इंडियंस की टीम, Arjun Tendulkar ने बताई सारी सच्चाई

जैसा कि हमने बताया, अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने मुंबई इंडियंस के साथ कई सीजन बिताए। उन्हें 2021 के सीजन से पहले हुए ऑक्शन में 20 लाख के बेस प्राइस पर नीता अंबानी की टीम ने खरीदा। इसके बाद, मेगा ऑक्शन में अर्जुन को 30 लाख में खरीदा गया। 2023 सीजन के लिए मुंबई ने अर्जुन को रिटेन किया और डेब्यू का मौका भी दिया। अर्जुन ने चार मैच खेले, लेकिन अगले सीजन यानी आईपीएल 2024 में उन्हें सिर्फ एक ही मुकाबला खिलाया गया। इस तरह अर्जुन ने कुल पांच मैच ही खेले और उन्हें ज्यादातर समय बेंच पर ही बिताना पड़ा

अब इसको लेकर अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर बात की और सीमित मौके मिलने पर निराशा भी जाहिर की। शुभांकर ने अर्जुन से पूछा कि तुमने मुंबई के लिए कुछ मैच खेले और अच्छी गेंदबाजी की। स्विंग भी अच्छा था। तो क्या तुम्हें लगता है कि कुछ और मौके मिलने चाहिए थे? इस पर सचिन के बेटे ने कहा,

“ऐसा किसे नहीं लगता? कोई भी बेंच पर बैठना नहीं चाहता। लेकिन हम कड़ी मेहनत करना चाहते हैं और मौका मिलते ही अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं।”

इस तरह अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने काफी हद तक साफ़ कर दिया कि मुंबई इंडियंस में उन्हें उम्मीद के मुताबिक ज्यादा मौके नहीं मिले। शायद यही वजह रही कि उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स में आने का फैसला किया।

इम्पैक्ट प्लेयर रूल को लेकर अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने दी अपनी राय

आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर का रूल काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत कई बड़े क्रिकेटर इसकी आलोचना कर चुके हैं। हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने भी इसका विरोध किया था। अब अर्जुन तेंदुलकर ने भी इम्पैक्ट प्लेयर के नियम को लेकर अपनी राय दी और खुद को इसका समर्थक नहीं बताया। उन्होंने कहा,

“11 खिलाड़ियों को चुनिए और खिलाइए। क्योंकि अंतरराष्ट्रीय टी20 में, और किसी भी अन्य लीग में, कोई इम्पैक्ट प्लेयर नहीं होता। इसलिए, मैं व्यक्तिगत रूप से इम्पैक्ट प्लेयर नियम के खिलाफ हूं।”

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अर्जुन तेंदुलकर को मौका मिलने की उम्मीद कम

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स को अपना पहला मुकाबला आज यानी 1 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है। इस मैच में अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को मौका मिलेगा या नहीं, इस पर भी चर्चा हो रही है। हालांकि, लखनऊ सुपर जायंट्स के कॉम्बिनेशन को देखते हुए अर्जुन को मौका मिलने की उम्मीद कम ही लग रही है, क्योंकि अन्य बेहतर विकल्प मौजूद हैं। ऐसे में अर्जुन को प्लेइंग 11 में जगह पाने के लिए कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है।

FAQs

मुंबई इंडियंस के लिए अर्जुन तेंदुलकर कितने मैच खेल चुके हैं?
5
IPL 2026 में अर्जुन तेंदुलकर किस टीम का हिस्सा हैं?
लखनऊ सुपर जायंट्स

यह भी पढ़ें: BCCI का बड़ा फैसला, जिम्बाब्वे के साथ सिर्फ 3 मैच खेलेगी टीम इंडिया, शेड्यूल किया घोषित

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!