3 बड़े कारण क्यों WWE Draft 2024 ने प्रशंसकों को किया बहुत ज्यादा निराश 1

Draft: WWE WrestleMania 40 के तुरंत बाद Draft 2024 का आयोजन देखने को मिला, जोकि काफी ज्यादा निराशाजनक रहा। आपको बता दें कि इस इवेंट का आयोजन दो नाईट्स में देखने को मिला। Draft के Night 1 की शुरुआत SmackDown (26 अप्रैल 2024) से हुई थी, जोकि Night 2 में Raw (29 अप्रैल 2024) के जरिए समाप्त हुई।

इस इवेंट में कुल मिलाकर 40 WWE सुपरस्टार्स को लाइव टेलीविजन के माध्यम से ड्राफ्ट किया गया। वहीं, 16 सुपरस्टार्स को शो के बाद ड्राफ्ट किया गया। हालांकि, ड्राफ्ट के एपिसोड से काफी ज्यादा उम्मीदें थी लेकिन शो उन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया। इस आर्टिकल में हम 3 बड़े कारणों को लेकर बात करेंगे, जिस वजह से दर्शक काफी ज्यादा निराश रहें।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़े: जानिए वो कौन-सी 3 खतरनाक फियूड हैं जोकि WWE में Braun Strowman की वापसी पर देखने की उम्मीद हैं

ये हैं वो 3 बड़े कारण जिसने Draft 2024 में दर्शकों को निराश किया

#3) बड़े सुपरस्टार्स का Draft 2024 में हिस्सा नहीं बनना

WWE Draft 2024 से पहले आधिकारिक रूप से निमियों का खुलासा किया गया था। उन निमियों में स्पष्ट रूप से बताया गया था कि जो वर्तमन में चैंपियन बने हुए हैं। वो ड्राफ्ट 2024 का हिस्सा नहीं होंगे, जिसमें कोडी रोड्स, बैकी लिंच, डेमियन प्रीस्ट, बेली, सैमी जेन और लोगन पॉल के नाम दर्ज थे। रोमन रेंस ने इवेंट में हिस्सा नहीं लिया था, जिस वजह से दर्शकों का उत्साह कम हुआ।

#2) पूर्वानुमानित NXT के सुपरस्टार्स को जगह देना

WWE Draft 2024 में SmackDown, Raw और NXT के सुपरस्टार्स शामिल थे। यह पहली बार हुआ था, जब NXT के रेसलर्स ने इवेंट में हिस्सा लिया था। हालांकि, ड्राफ्ट से पहले लग रहा था कि तीनों ब्रांड की तिगड़ी मेन रोस्टर में धमाल मचाएंगी लेकिन ड्राफ्ट से पहले ही दर्शकों के द्वारा कुछ सुपरस्टार्स के नाम की भविष्यवाणी कर दी गई थी, उसी के अनुसार WWE के द्वारा NXT के सुपरस्टार्स को जगह मिलीं। सिर्फ 6 सुपरस्टार्स ही मेन रोस्टर में एंट्री कर पाएं, जोकि काफी कम हैं।

Advertisment
Advertisment

#1) WWE Draft 2024 की हाइप बनाने में रहे असफल

WWE में SmackDown और Raw दोनों के अलग-अलग मैनेजर हैं। ब्लू ब्रांड के निक एल्डिस और रेड ब्रांड के एडम पियर्स हैं। इन दोनों ने अपनी रणनीति के आधार पर अपने-अपने ब्रांड को मजबूत करने के लिए निर्णय लिये। आपको बता दें कि अगर मनोरंजन के साथ ड्राफ्ट 2024 की हाइप दोगुना रहती, तो फैंस भी काफी ज्यादा प्रभावित होते, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और जल्दबाजी में ड्राफ्ट को लेकर दर्शकों में सामान्य उत्साह देखने को मिला।

यह भी पढ़े: ‘मैं घर पर नहीं बैठा हूं…*&#$’- सीएम पंक ने 11 साल पुरानी यादों को किया ताजा, जबरदस्त प्रोमो देते हुए अपने दुश्मन के खिलाफ भरी हुंकार