जानिए वो कौन-सी 3 WWE इतिहास की सबसे खतरनाक स्टोरीलाइन हैं जिनके बारे में दर्शकों को जरूर जानना चाहिए 1

WWE: प्रोफेशनल रेसलिंग में WWE दुनिया की सबसे लोकप्रिय मनोरंजन कंपनियों में से एक हैं। इस इंडस्ट्री में अभी तक कई दिग्गज सुपरस्टार्स ने काम किया हैं, जिसमें द अंडरटेकर, जॉन सीना, द ग्रेट खली, बतिस्ता, हल्क होगन और गोल्ड बर्ग जैसे कई रेसलर्स के नाम शामिल हैं। WWE में दिग्गजों के बीच स्टोरीलाइन को फेस और हील के रूप में क्रिएट किया जाता है जोकि दर्शकों के बीच उत्साह बनाए रखती हैं। तो आइए इस आर्टिकल में हम डब्लूडब्लूई इतिहास की 3 दिलचस्प स्टोरीलाइन को लेकर चर्चा करेंगे, जिसके बारे में दर्शकों को जरूर पता होना चाहिए।

यह भी पढ़े: वीडियो: “We Want Roman”- पूर्व अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन रोमन रेंस को लेकर फैंस ने लगाए जबरदस्त चैंट्स, देखे जबरदस्त वीडियो

Advertisment
Advertisment

#3) द रॉक और स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन की स्टोरीलाइन

द रॉक और स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन की स्टोरीलाइन 
द रॉक और स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन की स्टोरीलाइन

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर द रॉक और स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन की राइवलरी मौजूद हैं, जिसकी अभी भी प्रोफेशनल रसलिंग में दोबारा से मांग उठती हैं। इन दोनों ही दिग्गजों के बीच कई धमाकेदार मुकाबले हुए हैं। इसमें से WrestleMania 15, 17 और 19 खतरनाक साबित हुआ, जिसके बारे में दर्शकों को अच्छे से जानकारी होंगी। हालांकि, मेनिया 40 में एक बार फिर से इन दोनों के बीच स्टोरीलाइन को क्रिएट करने के प्लान बनते दिख रहे थे लेकिन ऑस्टिन ने कुछ प्रतिक्रिया नहीं दी। वैसे द रॉक बहुत जल्द वापिस करने वाले हैं जिसका इंतजार सभी दर्शकों बेसब्री से हैं।

#2) रोमन रेंस और जे उसो की स्टोरीलाइन

रोमन रेंस और जे उसो की स्टोरीलाइन 
रोमन रेंस और जे उसो की स्टोरीलाइन

WWE में 2020 से अनोआ’ई परिवार का दबदबा देखने को मिला हैं। रोमन रेंस ने ट्राइबल चीफ का नेतृत्व करते हुए मेन रोस्टर में तबाही मचाई हैं और उनकी बादशाहत के चर्चे सभी जगह सुनने को मिलते हैं। इस फैक्शन में द उसोज़ और सैमी जेन का भी अहम किरदार रहा था लेकिन अचानक से द उसोज़ ने रोमन रेंस को धोखा दे दिया था। बता दें कि रोमन रेंस की मैच वीनिंग स्ट्रीक को भी जे उसो ने पिन करते हुए ब्रेक किया था। यह स्टोरीलाइन काफी अनोखे अंदाज में क्रिएट की गई थी, जिसने दर्शकों का भरपूर अंदाज में मनोरंजन किया था। उस समय से लेकर अभी तक जे उसो मेन रोस्टर में अकेले काम कर रहे हैं।

#1) द अंडरटेकर और शॉन माइकल की स्टोरीलाइन

द अंडरटेकर और शॉन माइकल की स्टोरीलाइन
द अंडरटेकर और शॉन माइकल की स्टोरीलाइन

WWE में द अंडरटेकर और शॉन माइकल की स्टोरीलाइन 1990 में शुरू हुई थी। इन दोनों ही दिग्गजों के बीच तगड़ी दुश्मनी देखने को मिली हैं। इनका पहला मुकाबला Hell in Cell में हुआ था। वैसे इन दोनों ही दिग्गजों के बीच में साल 2009 में WrestleMania 25 में धमाकेदार मुकाबला देखने को मिला था, जिसके बारे में सभी फैंस को अच्छे से जानकारी होंगी। उसके बाद ही इन दोनों के बीच दुश्मनी जारी रही थी और “स्ट्रीक बनाम करियर” मैच हुआ था। कुल मिलाकर द अंडरटेकर का शुरुआत से ही पलड़ा भारी रहा है।

यह भी पढ़े: King and Queen of the Ring: WWE इतिहास के सभी विजेता मेंस और वीमेंस सुपरस्टार्स की लिस्ट पर एक नजर

Advertisment
Advertisment