जानिए वो कौन-से 3 WWE Superstars है जोकि Roman Reigns के रिटेन पर उनके साथ काम करेंगे 1

Roman Reigns: WWE WrestleMania 40 में रोमन रेंस बनाम कोडी रोड्स के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मुकाबला हुआ था। इस मैच में अमेरिकन नाइटमेयर ने अपनी स्टोरी को खत्म करते हुए चैंपियनशिप को अपने नाम किया था और रोमन रेंस की साढ़े चार साल से चली आ रही बादशाहत को खत्म किया था। तो आइए इस आर्टिकल में हम 3 सुपरस्टार्स को लेकर बात करेंगे, जोकि रेंस के रिटेन पर उनके साथ नजर आएंगे।

यह भी पढ़े: WWE Clash at the Castle 2024: ये हैं वो सभी संभावित मैच जोकि स्कॉटलैंड में आयोजित हो सकते हैं 

Advertisment
Advertisment

#3) सैमी जेन

मौजूदा WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन सैमी जेन The Bloodline के सबसे वफादार सदस्य थे लेकिन रॉयल रंबल 2023 में जेन ने ब्लडलाइन के साथ विश्वासघात करते हुए सभी को चौका दिया था। उन्होंने केविन ओवंस के साथ मिलकर मैच भी लड़ा था। हालांकि, फ़िलहाल जेन के पास में बढ़िया मोमेंटम है और वो इंटरकॉन्टिनेटल चैंपियन भी बने हुए हैं। इस वजह से रोमन रेंस के रिटेन पर जेन उनके साथ में जा सकते हैं।

#2) जिमी उसो

The Bloodline में Jimmy Uso आकर्षक का केंद्र रहे हैं। उन्होंने SummerSlam में अपने छोटे भाई जे उसो पर हमला कर दिया था, जिस वजह से उनको अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में हार मिली थी और दोनों के बीच तनाव बढ़ गया था। इन दोनों की स्टोरीलाइन लोगों को काफी पसंद आई थी। बता दें कि मेनिया 40 के बाद द ब्लडलाइन सदस्य ने रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में जिमी पर हमला कर दिया था और वो चोटिल होने की वजह से बाहर चल रहे हैं। इस वजह से रोमन रेंस के रिटेन पर जिमी उसो उनके साथ आ सकते हैं।

#1) जे उसो

WWE में Jey Uso पिछले लंबे समय से तगड़ा काम कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने डेढ़ साल पहले The Bloodline का साथ छोड़ दिया था और वो मेन रोस्टर में अकेले काम करने लग गए थे। उन्होंने बड़े-बड़े दिग्गजों को धूल चटाई है। पिछले कुछ एपिसोड को देखकर जानकारी मिली है कि जे उसो अपने परिवार और बड़े सदस्यों का काफी सम्मान करते हैं। इस वजह से रोमन रेंस के रिटेन पर जे उसो उनके साथ आ सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़े: 3 बड़े कारण क्यों WWE Clash at the Castle में Drew McIntyre को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनना चाहिए