ये हैं वो 3 WWE दिग्गज सुपरस्टार्स जोकि इस साल MITB 2024 का ख़िताब जीतने के हैं मुख्य दावेदार 1

MITB: ट्रिपल एच (Triple H) के नेतृत्व में WWE के प्रीमियम लाइव इवेंट (PLE) लगातार सफल हो रहे हैं। इसके पीछे कंपनी के चीफ कंटेंट ऑफिसर (CCO), मैनेजमेंट टीम और क्रिएटिव हेड टीम की मेहनत हैं। WreslteMania 40 के बाद Backlash 2024 भी चर्चाओं का विषय रहा। WWE का अगला शो Money in the Bank होगा। इसका आयोजन 6 जुलाई 2024 को कनाडा में होगा। सभी मेंस और वीमेंस सुपरस्टार्स के लिए यह बेहतरीन मौका होगा, जब वो ब्रीफकेस को जीतते हुए भविष्य में वर्ल्ड चैंपियनशिप को पाने के हक़दार बन सकेंगे। इस आर्टिकल में हम 3 सुपरस्टार्स को लेकर चर्चा करेंगे जोकि 2024 में MITB विजेता बन सकते हैं।

यह भी पढ़े: क्लीवलैंड में 50,000 से ज्यादा लोगों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, ये 5 ड्रीम मैच होने की हैं संभावना, ब्रॉक लैसनर, द रॉक और रोमन रेंस भी आएंगे नजर

Advertisment
Advertisment

#3) “Yeet Yeet” जे उसो

WWE में जे उसो ने लगभग एक साल पहले अपने द ब्लडलाइन का साथ छोटा था। उन्होंने लगातार अकेले दम पर रहकर जीत दर्ज की है और बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को हराकर खुद की काबिलियत को साबित किया है। आपको बता दें कि वो जब रिंग में एंट्री करते हैं तो लोगों के द्वारा “Yeet Yeet” के चैंट्स पर एन्जॉय किया जाता है। वो साल 2024 में MITB ब्रीफकेस जीतने के मुख्य दावेदार बताए जा रहे हैं।

#2) मेगा स्टार एलए नाइट

WWE में मेगा स्टार एलए नाइट ने पिछले लंबे समय से तगड़ा प्रदर्शन करते हुए खुद को साबित किया है लेकिन उनको टाइटल मैच नहीं मिला। एजे स्टाइल्स के खिलाफ हार मिलने के बाद किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट 2024 का हिस्सा होंगे। वो लंबे समय से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं और वो चैंपियनशिप पाने के मुख्य दावेदार बताए जा रहे हैं। इस वजह से वो MITB 2024 ब्रीफकेस को जीतकर सीधे टाइटल मैच में दखलंदाजी कर सकते हैं।

#1) पूर्व WWE चैंपियन CM पंक

WWE में सीएम पंक ने लगभग 10 सालों बाद वापसी करते हुए दर्शकों को बड़ा सरप्राइज दिया। वो जख्मी होने के बावजूद लगातार अपीयरेंस देते हुए दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं। उनको जल्द से जल्द इन-रिंग एक्शन में देखना चाहते हैं। हालांकि, वो बहुत जल्द पूरी तरह रिकवर होने वाले हैं और वो मेन रोस्टर में पूरी तरह तबाही मचाएंगे। इस वजह से MITB 2024 के ब्रीफकेस को जीतने के मुख्य दावेदार बताए जा रहे हैं।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़े: ये हैं वो 3 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जिनकी गैरमौजूदगी साफतौर पर खल रही हैं, नंबर-2 बहुत जल्द करेंगे वापसी