WWE (डब्लू डब्लू ई) दुनिया की लोकप्रिय मनोरंजन कंपनी मानी जाती है। इस कंपनी में दो बड़े ब्रांड भी मौजूद हैं, जिन्हें स्मैकडाउन (Smackdown) और रॉ (Raw) के नाम से जानते हैं। दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए मैनेजमेंट टीम हर वर्ष कई बड़े-बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट्स आयोजन करती हैं, जिसमें ताकतवर और कमजोर सुपरस्टार्स को पुश देने के लिए कई बढ़िया प्लान बनाए जाते हैं, जो उनके भविष्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।
आपको बता दें कि कंपनी में कई दिग्गज सुपरस्टार्स हैं, जो उनके अनोखे फेस की वजह से दर्शकों के द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं। यह सुपरस्टार्स उनके फेस को लेकर बदलाव करते रहते हैं, जिसकी वजह से वो लगातार चर्चाओं का विषय बनते हैं। इस आर्टिकल में हम 5 दिग्गज रेसलर्स को लेकर बताएंगे कि जो मास्क के पीछे कैसे दिखाई देते हैं और नंबर 3 की शक्ल देखकर आप भी चौक जाएंगे।
WWE के 5 दिग्गज रेसलर, जो मास्क के पीछे दिखते हैं कुछ ऐसे
5. सिनकारा (SINCARA)

पांचवें नंबर पर सिनकारा का नाम दर्ज है। वो रिंग में खतरनाक मास्क पहनकर एंट्री करते हैं। उनका मास्क पूरे चेहरे को कवर कर लेता है, जिससे उन्हें काफी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ता है लेकिन वो हमेशा मास्क में ही दिखाई दिए हैं। उन्होंने डब्लू डब्लू ई में काफी समय दिया है, जहां उनको काफी सफलता प्राप्त हुई है। बता दें कि सिनकारा लंबे समय से रिंग में नहीं दिखाई दिए हैं।
4. कलिस्टो (KALISTO)

WWE में चौथे नंबर पर कलिस्टो का नाम दर्ज है, जिन्होंने रिंग में अपने विरोधियों को बेहतरीन अंदाज में डोमिनेट किया है। कलिस्टो ने मिस्टीरियो के साथ टैग-टीम में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जो रे की तरह चेहरे पर मास्क लगाकर एंट्री करते हैं। कलिस्टो का मास्क अद्भुत तरीके से डिजाइन किया गया है, जो लुक में काफी बेहतरीन दिखाई देता है। उनके मूव्स दर्शकों को काफी प्रभावित करते हैं, जिसकी वजह से रिंग में मौजूद सुपरस्टार कन्फ्यूज हो जाते हैं, क्योंकि वो रोप्स का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।
3. केन (Kane)

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर WWE के दिग्गज सुपरस्टार केन का नाम दर्ज है। वो शुरुआत से ही भयानक मास्क लगाते हुए दिखाई दिए हैं, क्योंकि उनका चेहरा जला हुआ है। उनका मास्क और रिंग में एंट्री दर्शकों को काफी डरावनी लगती है, क्योंकि वो अचानक से एंट्री करते हैं, जिससे सभी फैंस डर जाते हैं। उन्होंने रिंग में बड़े-बड़े दिग्गजों को बुरी तरह पराजित किया हैं और उनके ऊपर बेरहमी से हमला किया है। फैंस को रिंग में केन का प्रदर्शन काफी उत्साहित करता है। हालांकि, लंबे समय से वो रिंग में नहीं दिखाई दिए हैं। केन असल में द अंदरटेकर के भाई के नाम से भी जाने जाते हैं।
2. द ब्लू ब्लेजर (The Blue Blazer)

रेसलर्स की इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर द ब्लू ब्लेजर का नाम शामिल हैं। उन्होंने कई बड़ी-बड़ी रेसलिंग कंपनियों में काम किया है और अपने नाम को बनाने में काफी मेहनत की है। वहीं, WWE के द्वारा ब्लेजर को काफी अच्छा पुश मिला था, जिससे उन्होंने कई सफलता भी प्राप्त की थी। वो चेहरे पर शानदार मास्क पहनकर आते हैं, जिसे सुपर हीरो के नाम से भी जानते हैं और फैंस उनके लुक से काफी पसंद करते हैं।
1. रे मिस्टेरियो (Rey Mysterio)

WWE के मास्क की लिस्ट में पहले स्थान पर रे मिस्टेरियो का नाम दर्ज है। उन्होंने रेसलिंग करियर में दो बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप, एक बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप और एक बार WWE चैंपियनशिप जीती हैं। वह साल 2006 रॉयल रंबल के विजेता भी रहे हैं। मिस्टेरियो रिंग में अपने प्रतिद्वंद्वी को बढ़िया अंदाज में डोमिनेट करते हैं और उन्होंने अभी तक कोई बेईमानी नहीं की है, जिस वजह से फैंस मिस्टेरियो को काफी पसंद करते हैं। मिस्टेरियो का मास्क अनोखे और साधारण तरीके से बना हुआ है। वो हमेशा रिंग में मास्क को पहनकर एंट्री करते हैं। उनके मास्क पर क्रॉस का साइन देखने को मिल जाएगा, जो उनके धर्म के प्रति गहरी आस्था को बताता है।