WWE: प्रोफेशनल रेसलिंग के PPV (Pay-Per-Views) शोज में WWE WrestleMania 40 सबसे प्रभावित करने वाला इवेंट रहा, जिसमें कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड टूटे और कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी बनें। इस प्रीमियम लाइव इवेंट के दोनों नाईट्स में दर्शकों की उपस्थिति कुल मिलाकर 1,45,298 थी, जोकि बॉक्स-ऑफिस पर नया कीर्तिमान रच दिया है। हालांकि, मेनिया 40 समाप्त होने के बाद दर्शकों के मन में सवाल चल रहे हैं कि WWE के आगामी PPV शोज कौन-से होने वाले हैं। इस आर्टिकल में हम WrestleMania 40 के बाद होने वाले सभी PPV शोज को लेकर चर्चा करेंगे।
यह भी पढ़े: 3 तगड़े मैच जो इस साल WWE SummerSlam 2024 में जरूर देखने को मिल सकते हैं
WrestleMania 40 के बाद WWE के द्वारा आयोजित किए जाने वाले बड़े PPV शोज का हुआ खुलासा
#) बैकलैश फ्रांस (Backlash France 2024)
WWE का आगामी PPV शोज बैकलैश 2024 होगा, जोकि फ्रांस के ल्योन डेसिन में 4 मई 2024 को शनिवार को आयोजित किया जाएगा। आपको बता दें कि कंपनी के सभी प्रीमियम लाइव इवेंट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होंगे।
#) रिंग के किंग और क्वीन (King & Queen of the Ring 2024)
बैकलैश PPV शोज के बाद WWE के द्वारा किंग और क्वीन इवेंट का आयोजन किया जाएगा। यह 25 मई 2024 को सऊदी अरब के जेद्दाह सुपर डोम में होगा। किंग और क्वीन का 12वां एडिशन होने वाला है।
#) क्लैश एट द कैसल (Clash at the Castle 2024)
किंग और क्वीन टूर्नामेंट के बाद में WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Clash at the Castle होगा। इसका आयोजन 15 जून 2024 को स्कॉटलैंड के OVO हाइड्रो में होगा। आखिरी बार इस PPV शोज का आयोजन अक्टूबर को यूनाइटेड किंगडम (UK) के द्वारा किया गया था।
#) मनी इन द बैंक (Money in the Bank 2024)
Clash at the Castle 2024 के बाद WWE का अगला PPV शोज मनी इन द बैंक होगा। इसका आयोजन 16 जुलाई 2024 को कनाडा में होगा। यह पहला प्रीमियम लाइव इवेंट होने वाला है जो UK को छोड़कर कनाडा में आयोजित होगा।
#) समरस्लैम (SummerSlam 2024)
Money in the Bank 2024 के बाद WWE का अगला PPV शोज SummerSlam 2024 होगा। इसका आयोजन 3 अगस्त 2024 को क्लीवलैंड में होगा। WrestleMania 40 के बाद यूनाइटेड स्टेट्स में होने वाला यह पहला PPV शोज होगा।
यह भी पढ़े: क्या जैकब फाटू ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साईन किया, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा