Posted inWWE, WWE News, WWE SmackDown

The Bloodline में नए सदस्य की हुई धमाकेदार एंट्री, WWE दिग्गज जिमी उसो की हालत हुई खराब

The Bloodline में नए सदस्य की हुई धमाकेदार एंट्री, WWE दिग्गज जिमी उसो की हालत हुई खराब 1

Tama Tonga: WWE SmackDown का हालिया एपिसोड सफलतापूर्वक समाप्त हो चुका हैं। इस ब्लू ब्रांड के शो में कई जबरदस्त मैच और सैगमेंट का आयोजन किया गया था, जिन्होंने दर्शकों का भरपूर अंदाज में मनोरंजन किया। रोमन रेंस (Roman Reigns) की अनुपस्थिति में द ब्लडलाइन के सदस्य सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) बतौर लीडर की भूमिका में नजर आए। इसी बीच SmackDown में न्यू जापान प्रो-रेसलिंग (New Japan Pro-Wrestling) के पूर्व चैंपियन टामा टोंगा (Tama Tonga) ने जबरदस्त अंदाज में डेब्यू करते हुए दर्शकों को चौंकाया।

यह भी पढ़े: WWE SmackDown, 12 अप्रैल 2024, 2 चीजें जो फैंस को पसंद आई और 2 जो बिल्कुल अच्छी नहीं लगी

आपको बता दें कि WWE SmackDown में द ब्लडलाइन का जबरदस्त सैगमेंट देखने को मिला। इसी बीच रोमन रेंस के मैनेजर पॉल हेमन ने WrestleMania XL में मिली हार पर महत्वूर्ण बातों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हम किसी को भी मेनिया 40 में मिली हार का जिम्मेदार नहीं मान सकते हैं क्योंकि इसमें किसी की भी गलती नहीं है। सैथ रॉलिंस ने बताया था कि वो कोडी रोड्स की सुरक्षा के लिए शील्ड बनेंगे जोकि उन्होंने निश्चिन्त रूप से किया।

हमें अच्छे से पता है कि जब रोमन रेंस के पास कोडी रोड्स की हालत खराब करने का मौका था लेकिन उन्होंने अपनी WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को डिफेंड करने के बजाय 10 साल पुराने बदले को लेने का निर्णय लिया और पूर्व वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस पर हमला किया। इसी बीच कोडी रोड्स ने रोमन रेंस के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत किया। सोलो सिकोआ ने पॉल हेमन के प्रोमो को कट किया और जीत एवं हार के महत्व को लेकर अपनी राय व्यक्त की। उनका साफ तौर पर निशाना जिमी उसो लग रहे थे। बता दें कि WWE WrestleMania XL में जे उसो vs जिमी उसो के बीच सिंगल्स मैच देखने को मिला था, जिसमें जिमी उसो को शिकस्त मिली थी।

ब्लडलाइन सदस्य जिमी उसो काफी डरे हुए नजर आ रहे थे लेकिन सोलो सिकोआ ने आगे जाकर उन्हें गले लगाया। इसी बीच पूर्व NJPW सुपरस्टार टामा टोंगा एंट्री करते हुए जिमी उसो पर हमला करते हैं। सोलो और टामा दोनों मिलकर जिमी की हालत खराब करते हैं। यह वाक्य देखकर सभी हैरान हो जाते हैं। बैकस्टेज मेडिकल रूम के बाहर पॉल हेमन दिखाई देते हैं और वो कहते हैं कि फ़िलहाल जिमी उसो की हालत खराब है। वहीं, WWE SmackDown के जरिए डेब्यू किए सुपरस्टार टामा टोंगा कहते हैं कि यह आदेश ट्राइबल चीफ ने दिया था।

यह भी पढ़े: WWE SmackDown: 3 बड़ी बातें जो इस हप्ते स्मैकडाउन के जरिए इशारों-इशारों में बताई गई

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!