WWE: WWE दुनिया की सबसे मनोरंजन कंपनी मानी जाती है। वो अपने दर्शकों आकर्षित करने के लिए एक से एक प्लानतैयारी करती है। हालांकि, कंपनी में कई दिग्गज सुपरस्टार्स देखने को मिले हैं, जिनकी ताकत की तुलना हाथियों से की जाती है। इसलिए इस आर्टिकल में हम डब्लू डब्लू ई इतिहास के 5 सबसे ताकतवर और खतरनाक रेलसर्स को लेकर बात करेंगे, जिनकी ताकत को 100 हाथियों के बल से तोला जाता है।
#5) बूगीमैन
WWE में बूगीमैन का एक ताकतवर और खतरनाक कैरेक्टर माना जाता है, क्योंकि वो अक्सर रिंग में एंट्री करते हैं या फिर किसी रेसलर्स से फाइट करते हैं, तो वो केंचुए खिला देते हैं। वो शुरुआत से ही केंचुए खाते आए हैं। उन्होंने डब्लू डब्लू ई के अंदर 2005 में अपना डेब्यू किया था। उनका लुक दर्शकों को काफी भयंकर लगता है। उनका वजन 280 किलों हैं और उनकी हाईट 8 फुट 2 इंच है।
#4) जायंट गोंजालेज
रेसलिंग की दुनिया में जायंट गोजांलेज सबसे लंबे सुपरस्टार रहे हैं। उन्होंने अपने विरोधियों को बड़ी आसानी से पराजित किया है, जिस वजह से वो सबसे खतरनाक और ताकतवर रेसलर माने जाते हैं। उनकी लंबाई 8 फिट थी और उनका वजन 209 किलों था।
#3) बिग शो
WWE में बिग शो ने कई महान उपलब्धियां प्राप्त की है। हालांकि, वो लंबे समय से इन-रिंग एक्शन से दूर नजर आ रहे हैं। उन्होंने भारत के लोकप्रिय रेसलर द ग्रेट खली को सिंगल्स मैच में हमेशा पराजित किया है। अगर उनके वजन और हाईट की बात करते हैं, तो 174 किलों हैं और हाईट 7 फुट हैं, जिस वजह से विरोधी इन्हें पराजित करने में नाकामयाब रहते हैं।
#2) बिग डैडी
WWE में बिग डैडी का करियर रोचक रहा है। उन्होंने अपनी ताकत और वजन का भरपूर फायदा उठाया है और विरोधियों को आसानी से पराजित किया है। अगर उनकी वजन और हाईट की बात करते हैं, तो वजन 221 किलों हैं और हाईट 6 फुट 9 इंच हैं।
#1) आंद्रे द जायंट
रेसलिंग की दुनिया में आंद्रे द जायंट का नाम बड़े-बड़े दिग्गजों की लिस्ट में सुमार है। उन्होंने अपना डेब्यू मार्च 1973 में किया था। वो रिंग में अपने प्रतिद्वंदी को आसानी से पराजित कर देते थे। अगर उनके वजट और हाईट की बात करते हैं, तो 236 किलों था और हाईट 7 फुट 4 इंच थी। इस वजह से वो अपने विरोधियों को आसानी से मात देते थे।
यह भी पढ़े: इन 3 संभावित तरीकों से खत्म हो सकता हैं रोमन रेंस और कोडी रोड्स का WrestleMania XL का महामुकाबला