Roman Reigns: WWE का अगला सबसे बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट WrestleMania XL होने वाला है। इस मेन इवेंट को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि रेसलमेनिया इवेंट को सिर्फ एक महीने का समय बचा हुआ है। जैसे-जैसे समय बीत रहा है। दर्शकों के बीच हाइप दोगुना हो गई है। इस इवेंट का सबसे बड़ा महामुकाबला WrestleMania XL की नाईट 2 में अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए रोमन रेंस बनाम कोडी रोड्स होगा। इस मैच को लेकर दर्शकों के बीच बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। लोगों के मन में कई प्रश्न है कि क्या रोमन रेंस का टाइटल रन खत्म हो जाएगा और डब्लू डब्लू ई को नया चैंपियन मिलेगा। साथ ही रोमन रेंस मेनिया 40 में कदम रखते हुए एक नया कीर्तिमान रचने वाले हैं।
WWE हाल ऑफ फेम हल्क होगन का रिकॉर्ड तोड़ते हुए रोमन रेंस रचेंगे नया कीर्तिमान
WWE में पूर्व दिग्गज सुपरस्टार हल्क होगन के बारे में सभी अच्छे से जानते होंगे। प्रोफेशनल रेसलिंग में होगन ने कई महान उपलब्धियां प्राप्त की है। वो 5 बार WWF चैंपियन, 8 बार रेसलमेनिया के मेन इवेंट के सहभागी, लगातार मेंस रॉयल रंबल 1990 और 91 के विजेता रहे हैं। आपको बता दें कि हल्क होगन का टाइटल रन रेसलिंग की दुनिया में दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। उनकी चैंपियन स्ट्रीक 1,474 दिनों तक थी। पहले स्थान पर ब्रूनो का नाम दर्ज है, जिन्होंने अपने टाइटल रन को 2,803 दिनों तक कायम रखा था।
WWE मौजूदा अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस का टाइटल रन 1283 दिन हो गया है। साल के सबसे पहले इवेंट रेसलमेनिया में यह टाइटल रन 1300 दिनों को पार कर चुका होगा। बता दें कि होगन एक मात्र ऐसे रेसलर रहे हैं जिन्होंने प्रोफेशनल रेसलिंग में सबसे ज्यादा रेसलमेनिया मेन इवेंट में हिस्सा लिया है। उन्होंने कुल मिलाकर 8 बार भाग लिया था। साल 2024 में रोमन रेंस इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं, क्योंकि रोमन रेंस ने अभी तक 7 बार रेसलमेनिया में भाग लिया है। अगर द रॉक, रोमन रेंस vs कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस के बीच इतिहास का सबसे बड़ा टैग टीम मैच आयोजित किया जाता है, तो नाईट 1 में रोमन रेंस हाल ऑफ फेम होगन के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।
रोमन रेंस WrestleMania XL की नाईट 2 में तोड़ेंगे रिकॉर्ड
WrestleMania XL की नाईट 2 में अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए रोमन रेंस बनाम कोडी रोड्स मुकाबला के आयोजन होगा। इस मैच में रोमन रेंस मेन इवेंट में कदम रखते ही एक नया कीर्तिमान रच देंगे। आपको बता दें कि नाईट 1 में होगन के मेन इवेंट में 8-8 की बराबरी पर होंगे लेकिन नाईट 2 में रेसलमेनिया मेन इवेंट को सबसे ज्यादा 9 बार अटेंड करने वाले सुपरस्टार बन जाएंगे। साथ ही सफलतापूर्वक अपने टाइटल को रिटेन करते हैं, तो होगन की स्ट्रीक को भी खत्म करने के करीब पहुंच पाएंगे।