Posted inWWE

WWE Money In The Bank 2024 का पोस्टर हुआ रिलीज, जानें कब और कहाँ आयोजित होगा?

WWE Money In The Bank 2024 का पोस्टर हुआ रिलीज, जानें कब और कहाँ आयोजित होगा? 1

WWE Money In The Bank: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट WrestleMania XL होने वाला है। इस इवेंट को एक महीने से भी कम का समय बचा हुआ है। इस इवेंट में होने वाले मुख्य पांच मुकाबलों को आधिकारिक रूप से बुक कर दिया गया है, जिसमें से चार मैचों में चैंपियनशिप को सुपरस्टार्स के द्वारा डिफेंड किया जाएगा। रेसलमेनिया के बाद डब्लू डब्लू ई के द्वारा MoneyIn The Bank इवेंट आयोजित होने वाला है। इस प्रीमियम इवेंट को लेकर खास जानकरी सामने आई हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम MITB 2024 का पोस्टर हुआ रिलीज और कहाँ आयोजित होने वाला है, उस पर नजर डालने वाले हैं।

यह भी पढ़े: WWE SmackDown: 3 बड़ी बातें जो इस हप्ते स्मैकडाउन के जरिए इशारों-इशारों में बताई गई

WWE के द्वारा MITB का एडिशन 2010 में प्रस्तुत किया गया था। सबसे पहला मनी इन द बैंक ब्रीफकेश द मिज़ ने जीता था। उस समय से लेकर आज तक WWE के द्वारा हर साल MITB इवेंट आयोजित किया जाता है। इस ब्रीफकेश को जीतकर सुपरस्टार्स को काफी ज्यादा फायदा मिलता है, क्योंकि चैंपियनशिप मैच में सही समय देखकर अपने मनी इन द बैंक को कैश-इन करके जीत दर्ज कर सकते हैं और बीना किसी परेशानी को देखकर चैंपियनशिप को अपने नाम कर सकते हैं।

MITB (Money In The Bank 2024) इवेंट का पोस्टर हुआ रिलीज

WWE Money In The Bank 2024 का पोस्टर हुआ रिलीज, जानें कब और कहाँ आयोजित होगा? 2

WWE के द्वारा Money In The Bank 2024 इवेंट का आयोजन 6 जुलाई 2024 को होगा। यह इवेंट Scotiabank Arena in Toronto, Ontario, Canada में होगा। पोस्टर रिलीज के बाद दर्शकों के बीच में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मनी इन द बैंक 2024 के पोस्टर में सैथ रॉलिंस, केविन ओवंस, एजे स्टाइल्स, द मिज़, रिकोशे, बैली, बियांका ब्लेयर और डकोटा काई नजर आ रही हैं। यह सभी सुपरस्टार्स मनी इन द बैंक 2024 इवेंट में ब्रीफकेश को पाने को लेकर अन्य सुपरस्टार्स को चुनौती देने वाले हैं।

यह भी पढ़े: WWE इतिहास के सबसे बड़े टैग टीम मैच का हुआ ऐलान, WrestleMania XL की नाईट 1 में यह 4 सुपरस्टार्स मचाएंगे धमाल?

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!