Raw: WWE Raw का हालिया एपिसोड जबरदस्त रहा। इस रेड ब्रांड में पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन ने वापसी करते हुए हील टर्न रेसलर्स की हालत खराब की। वो मेन रोस्टर में अहम भूमिका निभाएंगे। इसी के साथ Raw और SmackDown को तगड़े सुपरस्टार्स को ड्राफ्ट किया गया। कुल मिलाकर शोज काफी जबरदस्त रहा। इस आर्टिकल में हम 3 बड़ी बातों को लेकर चर्चा करेंगे, जोकि रॉ के जरिए इशारों-इशारों में बताई गई।
ये हैं वो 3 बड़ी बातें जो WWE Raw के जरिए इशारों-इशारों में बताई गई
IT GOES DOWN AT BACKLASH! 🏆#WWERAW | Live on TNT Sports & discovery+ pic.twitter.com/qCNBtvqq98
— WWE on TNT Sports (@wweontnt) April 30, 2024
#3) WWE Backlash 2024 में चेड गेबल vs सैमी जेन vs ब्रॉन्सन रीड के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच हो सकता है
WWE Raw के हालिया एपिसोड में बैकस्टेज चेड गेबल और ऑसम ट्रुथ के बीच सैगमेंट देखने को मिला था। इसी बीच मौजूदा आईसी चैंपियन ने चेड गेबल पर अटैक करते हुए धराशाई किया। उसके बाद ब्रॉन्सन रीड और सैमी जेन के बीच सिंगल्स मैच देखने को मिला था। आखिरी में अचानक से चेड गेबल ने दखलंदाजी करते हुए सुप्लेक्स लगाया। इस वजह से बैकलैश 2024 में ट्रिपल थ्रेट मैच का आयोजन हो सकता है, जिसका हिस्सा चेड गेबल vs सैमी जेन vs ब्रॉन्सन रीड होंगे।
#2) ब्रॉन स्ट्रोमैन और जे उसो एक साथ काम कर सकते हैं
WWE Raw के हालिया एपिसोड में जे उसो पर जजमेंट डे के सदस्यों और लोगन पॉल के द्वारा हमला किया गया था। पूर्व ब्लडलाइन के सदस्य को बचाने के लिए ब्रॉन स्ट्रोमैन ने धमाकेदार अंदाज में वापसी की और हील सुपरस्टार्स को धराशाई किया। इस वजह से रेड ब्रांड के आगामी एपिसोड में जे उसे और ब्रॉन स्ट्रोमैन एक साथ काम कर सकते हैं, जोकि दर्शकों को काफी आकर्षित करेगा।
#1) लोगन पॉल जजमेंट डे के साथ जुड़ सकते हैं
WWE Raw में लोगन पॉल और स्पीड ने ड्राफ्ट के दूसरे राउंड को होस्ट किया। उन्होंने जे उसो को लेकर बड़ी बात की और कहा कि डेमियन प्रीस्ट को शिकस्त देना उनके अकेले का काम नहीं है। जे एंट्री करते हैं और कहते हैं कि क्या फैंस में डेमियन प्रीस्ट को पराजित करते हुए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन सकता हूं और मैं लोगन पॉल की हालत खराब कर सकता हूं। इसी बीच फिन बैलर और जेडी मैकडॉना आ जाते हैं और वो जे उनपर टूट पड़ते हैं। लोगन पॉल पीछे से हमला करते हैं। आने वाले समय में लोगन पॉल जजमेंट डे के सदस्यों से जुड़ सकते हैं।