WWE Raw, 29 अप्रैल 2024: 2 चीजें जो फैंस को पसंद आई और 2 जो बिल्कुल अच्छी नहीं लगी 1

Raw: WWE Raw में Draft की Night 2 का संस्करण काफी रोचक रहा। कंपनी के द्वारा मजेदार सैगमेंट और तगड़े मुकाबलों का आयोजन किया गया था, जिन्होंने भरपूर अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन किया। Backlash 2024 को लेकर हाइप को दोगुना किया गया। इस आर्टिकल में हम 2 अच्छी और बुरी चीजों को लेकर बात करेंगे, जोकि रेड ब्रांड में देखने को मिलीं।

यह भी पढ़े: WWE Draft 2024: 6 राउंड्स से पिक्स किए गए 30 से ज्यादा तगड़े सुपरस्टार्स, Raw और SmackDown को मिलें नए चेहरें

Advertisment
Advertisment

WWE Raw: ये हैं वो 2 अच्छी और बुरी चीजें जो फैंस को जननी चाहिए

#2) अच्छी चीज: WWE वीमेंस चैंपियन बनने के बाद सीधे विरोधी को कंफ्रंट करना

पिछले हफ्ते WWE Raw में 14 सुपरस्टार्स के बीच बैटल रॉयल मैच का आयोजन किया गया था, जिसमें बैकी लिंच ने आखिरी में लिव मॉर्गन को एलिमिनेट करते हुए नई वीमेंस वर्ल्ड चैंपियन बनी थी। हालिया रेड ब्रांड एपिसोड की शुरुआत द मैन के सैगमेंट से हुई। उन्होंने महत्वपूर्ण बातों को लेकर चर्चा की। लिव मॉर्गन के द्वारा दखलंदाजी की जाती है और वो उन्हें सबसे बड़ा कारण बताती है कि वो क्यों चैंपियन बन पाई। इसी बीच नाया जैक्स की एंट्री होती है और वो कहती है कि ये मेरा आखिरी रेड ब्रांड का एपिसोड है और लिव मॉर्गन उन पर हमला करते हैं और सिंगल्स मैच के लिए चैलेंज को स्वीकार करती है। साथ ही चैंपियन बनने के बाद द मैन और लिव मॉर्गन का कंफ्रंटेशन एक अच्छी चीज निकलकर आती है।

#2) बुरी चीज: चल रही स्टोरीलाइन को उलझाना

WWE Raw के हालिया एपिसोड में कई स्टोरीलाइन में बिल्ड-अप देखने को मिला लेकिन सैमी जेन का चेड गेबल के खिलाफ टर्न कन्फ्यूज वाला विषय बन गया है क्योंकि बैकलैश 2024 में ट्रिपल थ्रेट मैच का आयोजन देखने को मिल सकता है। लोगन पॉल ने जजमेंट डे का सदस्य होने का क्लेम करना, जोकि अलग ट्रैक पर ले जा रहा है। इस वजह से कंपनी के द्वारा स्टोरीलाइन को कन्फ्यूज किया जा रहा है जोकि बुरी चीज निकलकर आती है।

#1) अच्छी चीज: Draft के जरिए दिग्गज ब्रॉन स्ट्रोमैन की वापसी होना

Advertisment
Advertisment

WWE Raw में Draft के दूसरे संस्करण में ब्रॉन स्ट्रोमैन की जबरदस्त अंदाज में वापिस हुई। उन्होंने लगभग 365 दिनों के बाद वापसी की। आपको बता दें कि उन्होंने एंट्री करते हुए जे उसो की सहायता की और वो मेन रोस्टर में दिग्गज सुपरस्टार्स की हालत खराब करने वाले हैं क्योंकि उन्होंने बेबी फेस के रूप में एंट्री की है। इस वजह से रेड ब्रांड में चार चांद लगने वाले हैं।

#1) बुरी चीज: ड्रू मैकइंटायर और सीएम पंक का ब्रॉल नहीं होना

Raw के हालिया एपिसोड में ड्रू मैकइंटायर और सीएम पंक का अलग-अलग सैगमेंट देखने को मिला। इन दोनों रेसलर्स के बीच लंबे समय से दुश्मनी चली आ रही हैं लेकिन पंक चोट की वजह से मैच को कम्पीट नहीं कर रहे हैं। ड्रू मैकइंटायर बदले की आग में जल रहे हैं क्योंकि वो पंक की हालत खराब करना चाहते हैं।  WWE के स्पेशल एपिसोड में भी दोनों के बीच कोई ब्रॉल देखने को नहीं मिला, जोकि बुरी चीज नीकलकर आती है।

यह भी पढ़े: WWE Raw, 29 अप्रैल 2024 रिजल्ट्स: पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन ने वापसी करते हुए फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज, बेटे ने पिता को दी धमकी और नए सितारों को रॉ एवं स्मैकडाउन में मिली जगह