WWE SmackDown: 3 बड़ी बातें जो इस हप्ते WrestleMania XL से पहले हुए स्मैकडाउन के जरिए इशारों-इशारों में बताई गई 1

WWE SmackDown: WWE WrestleMania से पूर्व हुआ स्मैकडाउन का एपिसोड रोचक रहा। इस ब्लू ब्रांड के एपिसोड में टॉप सुपरस्टार्स ने जबरदस्त अंदाज में एंट्री करते हुए रेसलमेनिया की हाइप को दोगुना किया। ब्रॉन्सन रीड ने आंद्रे द जायंट बैटल रॉयल टूर्नामेंट में जबरदस्त जीत दर्ज की। सोलो सिकोआ को जे उसो के खिलाफ शिकस्त मिली। इस आर्टिकल में हम 3 बड़ी बातों को लेकर जानकारी देंगे जो इस हफ्ते स्मैकडाउन एपिसोड के जरिए इशारों-इशारों में बताई गईं।

यह भी पढ़े: WWE SmackDown, 5 अप्रैल 2024: 2 चीजें जो फैंस को पसंद आई और 2 जो बिल्कुल अच्छी नहीं लगी

3 बड़ी बातें जो इस हप्ते WrestleMania XL से पहले हुए WWE स्मैकडाउन के जरिए इशारों-इशारों में बताई गई

WrestleMania XL
WrestleMania XL

#3) WWE के पास सोलो सिकोआ को लेकर कोई प्लान नहीं

WWE दिग्गज सोलो सिकोआ ने रेसलमेनिया 39 में चौंकाने वाली वापसी की थी। उन्हें मेगा स्टार एलए नाइट के खिलाफ लगभग 15 हार मिल चुकी हैं। वो WWE के इन-रिंग एक्शन में काफी कम नजर आते हैं। सोलो सिकोआ को ब्लडलाइन सैगमेंट में देखा जाता है। रोमन रेंस के आदेश अनुसार हालिया स्मैकडाउन सोलो सिकोआ vs जे उसो के बीच सिंगल्स मैच का आयोजन किया गया था। इस मैच का नतीजा नहीं निकल पाया और इशारों-इशारों में जानकारी मिली है कि WWE के द्वारा सोलो को लेकर कोई प्लान नहीं नज़र आ रहे हैं।

#2) WWE WrestleMania XL में यूएस चैंपियन लोगन पॉल की होंगी हालत खराब

WWE दिग्गज लोगन पॉल पिछले कई दिनों से यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बने हुए हैं। वो रेसलमेनिया 40 में अपनी यूएस चैंपियनशिप को रैंडी ऑर्टन और केविन ओवंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे। यह एक ट्रिपल थ्रेट मैच होने वाला है। हालिया स्मैकडाउन में केविन ओवंस शो (KO Show) के बाद लोगन पॉल की दोनों दिग्गजों ने मिलकर धुनाई की। इस वजह से रेसलमेनिया 40 में लोगन पॉल की हालत खराब होंगी और वो अपने टाइटल को गवां सकते हैं।

#1) WrestleMania में ब्लडलाइन को टक्कर देंगे कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस

WWE WrestleMania की नाईट 1 में इतिहास का सबसे बड़ा टैग टीम मैच होने वाला हैं जिसे लेकर दर्शकों में दोगुना उत्साह बना हुआ है। द रॉक और रोमन रेंस ने मिलकर पिछले शोज में कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस को भयंकर पीटा था। हालिया स्मैकडाउन के एपिसोड में जे उसो और सोलो सिकोआ का मुकाबला चल रहा था। उसी दौरान कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस दखल देते हैं और दोनों ही हालत खराब करते हैं। इस वजह से रेसलमेनिया 40 में ब्लडलाइन को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ सकते हैं सैथ रॉलिंस और कोडी रोड्स।

यह भी पढ़े: ‘वो भगोड़ा सुपरस्टार है’- WWE मेगा स्टार एलए नाइट ने अपने दुश्मन पर साधा निशाना, मेन इवेंट में शिकस्त देने के दिए संकेत