VIDEO: '6,6,6...', 24 Tashan at the age of 42, Dhoni stole the show with his innings of 20 runs, then gave a gift to this innocent fan

धोनी (Dhoni): आईपीएल 2024 (IPL 2024) शुरू होने से पहले सीएसके टीम के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने कप्तानी छोड़ सभी फैंस को बड़ा झटका दिया था। लेकिन धोनी आईपीएल 2024 में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज सीएसके टीम की तरफ से खेलते हुए नजर आ रहे हैं और उन्होंने दिल्ली के खिलाफ एक बेहतरीन पारी खेली थी।

लेकिन आईपीएल 2024 में रविवार को वानखेड़े के मैदान पर हमें 42 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी की एक बेहतरीन पारी देखने को मिली। इसके बाद अब फैंस धोनी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। क्योंकि, इस पारी ने सभी फैंस को 24 वर्षीय युवा धोनी की याद दिला दी है।

Advertisment
Advertisment

Dhoni का दिखा रौद्र रूप

VIDEO: '6,6,6...', 42 की उम्र में 24 वाला टशन, मात्र 3 छक्कों में धोनी ने लूटी महफ़िल, फिर इस मासूम सी फैन को दिया गिफ्ट 1

बता दें कि, रविवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े के मैदान पर मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके टीम की तरफ से पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 20वें ओवर में बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या के ओवर में लगातार 3 छक्के जड़कर चेन्नई को 206 रनों तक पहुंचाया। धोनी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देख वानखेड़े मैदान पूरा खिलखिला उठा। क्योंकि, 42 वर्षीय धोनी इस ओवर में मात्र 4 गेंद खेले और उन्होंने 20 रन बनाए।

यहां देखें Video:

धोनी ने बल्लेबाजी के बाद इस हरकत से जीता दिल

मुंबई के खिलाफ मुकाबले में मात्र 4 गेंदों में 20 रन जड़कर धोनी ने सभी फैंस को खुशियां दी। लेकिन जब धोनी पारी खत्म होने के बाद ड्रेसिंग रूम की तरफ जा रहे थे। तब उन्होंने एक मासूम सी फैन को बाल उठाकर दिया। इसके बाद धोनी के इस हरकत से सभी फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर धोनी द्वारा की गई इस पहल की जमकर तारीफ की जा रही है और धोनी ने अपने इस फैंस को गेंद देकर काफी खुश कर दिया।

Advertisment
Advertisment

यहां देखें पोस्ट:

मुंबई को मिला 207 रनों का लक्ष्य

वानखेड़े के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाने में सफल रही। सीएसके की तरफ से ऋतुराज गायकवाड 69 और शिवम दुबे ने 66 रनों की पारी खेली। जबकि महेंद्र सिंह धोनी ने 500 की स्ट्राइक रेट से 4 गेंद में 20 रन बनाए।

जिसके चलते सीएसके 206 रन बनाने में सफल रही। सीएसके 19 ओवर में 180 रन पर थी। लेकिन हार्दिक पांड्या के अंतिम ओवर में कुल 26 रन बने। जिसके चलते सीएसके 206 रन बनाई और मुंबई के सामने 207 रनों का बड़ा लक्ष्य रखी।

Also Read: VIDEO: ‘अबे B@@ …?,’ CSK के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने की भयंकर गलती, तो कप्तान को ही गाली बकने लगे रोहित शर्मा