Hardik Pandya: इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 17 यानी आईपीएल 2024 (IPL 2024) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को लीड करने की जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) संभाल रहे हैं। मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने 15 दिसंबर 2023 को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तान पद से हटाकर हार्दिक को कप्तान बनाया था।
आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए हम तीन ऐसे कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिस वजह से हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को बिना देर किए मुंबई इंडियंस की कप्तानी छोड़ देनी चाहिए।
इन 3 वजहों से Hardik Pandya को दे देना चाहिए कप्तानी से इस्तीफा
लोगों की नफरत से बचने के लिए
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को कप्तानी क्यों छोड़ देनी चाहिए उनके तीन कारणों में से सबसे बड़ा और सबसे अहम कारण नफरत से बचने के लिए है। दरअसल, जब से हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) रोहित शर्मा की जगह कप्तान बने हैं। तब से उन्हें काफी ज्यादा हेट मिल रहा है।
सभी फैंस उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल कर रहे हैं। कई फैंस छपरी तो कई फैंस उन्हें पैसों का लालची बता रहे हैं। मुंबई इंडियंस के फैन तो छोड़िए बल्कि गुजरात टाइटंस के फैंस भी उन्हें पैसों का लालची कह रहे हैं। साथ ही साथ उन्हें घमंडी भी बताया जा रहा है। ऐसे में अगर वह कप्तानी छोड़ देते हैं तो वह इन नफरतों से बच सकते हैं।
खेल में सुधार
अगर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) मुंबई इंडियंस के कप्तान पद से इस्तीफा देते हैं तो वह नफरतों से बचने के साथ ही साथ अपने खेल में भी सुधार कर सकते हैं। इस बात से सभी लोग भली-भांति परिचित हैं कि जब किसी को काफी ज्यादा ट्रोल किया जाता है या काफी ज्यादा हेट मिलता है। तो अपने आप उसके प्रदर्शन में गिरावट आ जाती है।
ऐसे में हार्दिक जैसे स्टार खिलाड़ी को भी इन हेट की वजह से अपने करियर में और खेल में नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसकी झलक आईपीएल 2024 के उनके पहले मुकाबले में देखने को भी मिल गई है, जहां वह आसान से टारगेट को चेस करने में नाकामयाब रहे।
अपना नाम खराब होने से बचा सकते हैं
बता दें कि अगर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) अपनी कप्तानी से इस्तीफा दे देते हैं तो मुंबई को लीड करने की जिम्मेदारी एक बार फिर रोहित शर्मा के कंधों पर होगी। ऐसे में मुंबई के सभी खिलाड़ी एक साथ खेलते और एक दूसरे का साथ देते दिखाई देंगे, जिससे मुंबई को जीत दर्ज करने में आसानी होगी और इससे उनका नाम होगा।
चूंकि इस समय हार्दिक के कप्तान बनने से मुंबई के ज्यादातर खिलाड़ी खुश नहीं है। ऐसे में जब टीम में दरार होगी तो टीम का जीत पाना कहीं से भी संभव नहीं है और अगर टीम जीतेगी नहीं तो हार्दिक का नाम बदनाम होना तय है।
यह भी पढ़ें: SRH के खिलाफ हार्दिक पांड्या का बड़ा फैसला प्लेइंग XI से 3 खिलाड़ियों की छुट्टी, सीनियर खिलाड़ी भी शामिल