3 reasons why Nita Ambani made Hardik Pandya the captain of Mumbai Indians by replacing Rohit

Hardik Pandya: आईपीएल 2024 (IPL 2024) के आगाज से पहले ही अचानक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपने सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटा दिया है। एमआई ने रोहित की जगह टीम की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को सौंपी है। इससे क्रिकेट की दुनिया में भूचाल आया हुआ है। तमात एक्सपर्ट्स और फैंस इस फैसले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

सभी जगह एक ही चर्चा चल रही है कि आखिर एमआई ने ऐसा क्यों किया। तो चलिए बिना ज्यादा समय लिए जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी (Nita Ambani) ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को कप्तान क्यों बनाया है।

Advertisment
Advertisment

इन 3 कारणों की वजह से नीता ने बनाया है Hardik Pandya को नया कप्तान!

3 reasons why Nita Ambani made Hardik Pandya the captain of Mumbai Indians by replacing Rohit

उन 3 कारणों के बारे में जानने से पहले यह जान लीजिए कि आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है, जिसके पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें आमने-सामने होंगी। जबकि मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच 24 मार्च को गुजरात टाइटंस के साथ खेलती दिखाई देगी। यह मैच हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर पहला मैच होने वाला है। इसलिए उनसे लोगों की काफी सारी उम्मीदें हैं और काफी हद तक संभव है कि वह इन उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।

रोहित शर्मा की खराब कप्तानी

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को नया कप्तान नियुक्त करने का सबसे बड़ा कारण बीते कुछ सीजन्स से रोहित शर्मा की खराब कप्तानी रही है। मुंबई ने अपनी आखिरी ट्रॉफी साल 2020 में जीती थी। उसके बाद से अब तक लगातार मुंबई के प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिला है। 2021 सीजन में मुंबई 5वें और 2022 सीजन में 10वें स्थान पर रही थी। हालांकि 2023 में मुंबई ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली थी। लेकिन इस दौरान भी मुंबई ने कोई ख़ास कमाल नहीं किया था। यही सबसे बड़ा कारण है कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को कप्तानी सौंपी गई है।

लॉन्ग टर्म कप्तान नहीं हैं रोहित शर्मा

बता दें कि रोहित शर्मा अगले महीने 37 साल के हो जाएंगे। ऐसे में वह ज्यादा से ज्यादा 3-4 सीजन ही खेल सकते हैं। यही कारण है कि मुंबई ने अपने लॉन्ग टर्म कप्तानी विकल्प को देखते हुए हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को कप्तान चुना है। चूंकि अभी उनकी उम्र 30 साल है। ऐसे में वह आसानी से 10 साल कप्तानी कर सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

इस दौरान मुंबई के पास कप्तान को लेकर चिंता करने की कोई जरुरत नहीं होगी। इसी के चलते नीता अम्बानी ने यह फैसला लिया है। एमआई के हेड कोच ने भी इस बात का जिक्र किया था कि फ्रेंचाइजी भविष्य को देखते हुए फैसले ले रही है।

हिटमैन के कंधों का भार कम करने के लिए

मालूम हो कि हिटमैन रोहित शर्मा बीते कुछ आईपीएल सीजन से लगातार फ्लॉप हो रहे हैं, जिसका असर उनकी कप्तानी और साथ ही अन्य खिलाड़ियों पर भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के कप्तान बनने से उनके कंधों का बोझ कम होगा। जिसके बाद वह बल्लेबाजी से कमाल कर सकते हैं।

इस बात को सभी अच्छे से जानते हैं कि रोहित एक अलग किस्म के बल्लेबाज हैं और जब उनका बल्ला चलता है तो वह बड़े ही आसानी से एकतरफ़ा मैच जिता देते हैं। ऐसे उनके बल्लेबाजी में सुधार होने से मुंबई को काफी फायदा हो सकता है।

यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज के इस क्रिकेटर ने PCB को लगाया जबरदस्त चूना, चोट का बहाना बनाकर खेलने पहुंचा IPL 2024