WWE Draft 2024 के पहले दिन चुने गए SmackDown और Raw के सभी 16 पिक्स, जानिए सुपरस्टार्स की संपूर्ण लिस्ट 1

Draft: WWE Draft के पहले संस्करण का आयोजन SmackDown से शुरू हुआ। आपको बता दें कि ब्लू ब्रांड के जरिए पहले दिन NXT के नए चेहरों की एंट्री देखने को मिलीं। SmackDown और Raw के द्वारा तगड़े सुपरस्टार्स को पिक्स किया गया। कुल मिलाकर ड्राफ्ट ने दर्शकों को काफी ज्यादा प्रभावित किया। इस आर्टिकल में हम SmackDown और Raw के द्वारा पिक्स किए गए सभी सुपरस्टार्स की लिस्ट को लेकर सलाह देने वाले हैं।

यह भी पढ़े: NXT सुपरस्टार ने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स को दी कांटे की टक्कर, हार के बाद किया एकनॉलेज  

Advertisment
Advertisment

ये हैं वो WWE Draft 2024 के पहले दिन चुने गए 16 पिक्स और सुपरस्टार्स की लिस्ट

वैसे SmackDown में Draft 2024 के कुल 4 राउंड देखने को मिलें। इन राउंड्स से कुल मिलाकर 16 सुपरस्टार्स को पिक्स किया गया हैं, जिसमें 8-8 पिक्स देखने को मिले जोकि ब्लू ब्रांड और रेड ब्रांड में शामिल हुए। इन चारों राउंड को अलग-अलग स्टार्स के द्वारा होस्ट किया गया था। हालांकि, पहले राउंड का नेतृत्व WWE के चीफ कंटेंट ऑफिसर (CCO) और अनडिस्प्यूटेड चैंपियन कोडी रोड्स ने की। यहां पर चारों राउंड में पिक्स किए गए रेसलर्स की लिस्ट दी गई हैं:

SmackDown के द्वारा पिक्स किए गए सुपरस्टार्स की लिस्ट पर एक नजर

  1. बियांका ब्लेयर
  2. कार्मेलो हेज
  3. रैंडी ऑर्टन
  4. नाया जैक्स
  5. एलए नाइट
  6. ब्लडलाइन (सोलो सिकोआ, पॉल हेमन और टामा टोंगा)
  7. एजे स्टाइल्स
  8. एंड्राडे

Raw के द्वारा पिक्स किए गए सुपरस्टार्स की लिस्ट पर एक नजर

  1. जे उसो
  2. सैथ रॉलिंस
  3. ब्रॉन ब्रेकर
  4. लिव मॉर्गन
  5. रिकोशे
  6. शेमस
  7. अल्फा अकादमी
  8. कियाना जेम्स

WWE Draft 2024 के दूसरे दिन की शुरुआत Raw (29 अप्रैल 2024) में देखने को मिलेंगी। इस रेड ब्रांड में ड्राफ्ट के कुल मिलाकर 6 राउंड्स देखने को मिलेंगे, जिसमें 24 सुपरस्टार्स को पिक्स किया जाएगा। इसका हिस्सा NXT सुपरस्टार्स भी होने वाले हैं जोकि आकर्षक का केंद्र बना हुआ है।

यह भी पढ़े: WWE WrestleMania XL में 1316 दिनों के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत होने के बाद रोमन रेंस की पहली झलक आई सामने, देखे जबरदस्त तस्वीर

Advertisment
Advertisment