3 कारण क्यों रोहित शर्मा के फैंस विराट कोहली से करते हैं नफरत 1

विराट कोहली (Virat Kohli): भारतीय टीम ने अभी हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई टी20I सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने में कामयाब रही और टीम ने 3-0 से अफगानिस्तान का सफाया किया। अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने तीसरे मुकाबले में शानदार शतक लगाया। जबकि इस मुकाबले में विराट कोहली (Virat Kohli) की फील्डिंग शानदार रही थी।

बता दें कि, विराट कोहली और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) दोनों ही दिग्गज खिलाड़ी हैं। जिसके चलते सोशल मीडिया पर कई बार दोनों खिलाड़ियों को आमने-सामने देखा गया है। आज हम इस बात पर ही चर्चा करेंगे की रोहित शर्मा के फैंस आखरिकार क्यों विराट कोहली (Virat Kohli) से करते हैं नफरत।

Advertisment
Advertisment

ये हैं 3 कारण Rohit Sharma के फैंस Virat Kohli से करते हैं नफरत

3 कारण क्यों रोहित शर्मा के फैंस विराट कोहली से करते हैं नफरत 2

Virat Kohli की फैन फॉलोविंग!

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) ने टीम इंडिया को कई मैच अपने दम पर जिताए हैं। जबकि यह दोनों खिलाड़ी कई सालों से लगातार टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं। लेकिन रोहित शर्मा के कुछ फैंस हैं जो विराट कोहली की फैन फॉलोविंग से जलते हैं। क्योंकि, विराट कोहली की फैन फॉलोविंग सोशल मीडिया पर बहुत है। जिसके चलते रोहित शर्मा के फैंस विराट कोहली से काफी नफरत करते हैं।

Virat Kohli को मिलता है ज्यादा श्रेय

बता दें कि, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के कुछ फैंस का मानना है कि, विराट कोहली (Virat Kohli) को टीम इंडिया की जीत में ज्यादा श्रेय मिलता है। जिसके चलते रोहित शर्मा के फैंस विराट कोहली से नफरत करते हैं और कोहली को सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हैं। रोहित शर्मा के फैंस का मानना है कि, विराट कोहली अपने लिए खेलते हैं जबकि रोहित टीम के हिट में बल्लेबाजी करते हैं।

Virat Kohli के आकड़ें हैं रोहित से शानदार

तीसरा कारण हैं टीम इंडिया के रन मशीन विराट कोहली (Virat Kohli) के शानदार आकड़ें। बता दें कि, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने विराट कोहली से पहले टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। लेकिन विराट कोहली अब रोहित शर्मा से रन बनाने और शतक लगाने के मामले में बहुत आगे हैं। जिसके चलते भी रोहित शर्मा के फैंस कोहली से नफरत करते हैं। रोहित शर्मा के फैंस हमेशा ही विराट कोहली को अबतक एक भी आईपीएल ट्रॉफी न जीतने पर भी ट्रोल करते हैं।

Advertisment
Advertisment

Also Read: तीसरे टी20 में बने 13 बड़े रिकॉर्ड्स, शतक जड़ रोहित ने रचा इतिहास, तो बतौर कप्तान इस मामले में कोहली को पछाड़ा