WWE इतिहास के 5 सबसे रोचक कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट जिनके बारे में लोगों को जरूर जानना चाहिए 1

WWE की दिलचस्प स्टोरीलाइन में कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग का महत्वपूर्ण किरदार होता है। इस तरीके से दो सुपरस्टार्स के बीच में क़ानूनी तरीके से मैच को बुक किया जाता है। कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट का WWE में अनोखा इतिहास रहा है। इस आर्टिकल में हम WWE के 5 सबसे बेहतरीन कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग को लेकर चर्चा करेंगे, जिसके बारे में लोगों को जरूर जानना चाहिए।

यह भी पढ़े: VIDEO: SmackDown में ऑफ एयर के दौरान चेड गेबल ने पूर्व WWE चैंपियन को किया कंफ्रंट, कुछ ही मिनटों में वायरल हुआ जबरदस्त वीडियो

Advertisment
Advertisment

#5) स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन और ट्रिपल एच (रॉ, 29 जनवरी 2001)

यह कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग ऑस्टिन और ट्रिपल एच के बीच देखने को मिला था। विंस मैकमैहन के कार्यकाल में यह दिलचस्प सैगमेंट हुआ था। ऑस्टिन ने शांतिपूर्वक कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर किए थे लेकिन हंटर ने गुस्से के साथ साईन किया था। कुछ ही सेकेंड्स के बाद इन दोनों दिग्गजों के बीच तगड़ा ब्रॉल देखने को मिला था जोकि अभी तक पसंद किया जाता है।

#4) RVD और जॉन सीना (रॉ, 5 जून 2006)

यह कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग WWE की तगड़ी राइवलरी RVD और जॉन सीना के बीच हुआ था। इस दौरान पॉल हेमन भी रिंग साइड पर मौजूद थे। RVD ने प्रतिभा के साथ कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर किए थे, जिससे जॉन सीना को चैंपियनशिप से हटाने के संकेत मिले थे। इस दौरान फैक्शन के बीच तगड़ा ब्रॉल देखने को मिला था, जोकि काफी रोचक रहा था।

#3) रोमन रेंस और फिन बैलर (अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप, स्मैकडाउन 30 जुलाई 2021)

Advertisment
Advertisment

WWE में यह कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस और फिन बैलर के बीच हुआ था। इस सैगमेंट के दौरान फिन पर अचानक से बैरन कॉर्बिन के द्वारा अटैक कर दिया गया था और सैगमेंट का रुख पूरी तरह बदल गया था। इस दौरान जॉन सीना की दखलंदाजी भी देखने को मिली थी जिसे देखकर दर्शकों में काफी उत्साह नजर आया था।

#2) द अंडरटेकर और ब्रॉक लैसनर (रॉ, 24 फरवरी 2014)

यह कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग मेनिया 30 से पूर्व हुआ था। इस दौरान जैसे ही द अंडरटेकर ने रिंग में एंट्री की थी। तुरंत ब्रॉक लैसनर ने कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर कर दिए थे और प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। हालांकि, इस सैगमेंट के दौरान तगड़ा मोमेंट देखने को मिला था। द अंडरटेकर ने ब्रॉक लैसनर को टेबल के ऊपर चोकस्लैम लगाकर धराशाई किया था।

#1) जॉन सीना और सीएम पंक (रॉ, 8 अगस्त 2011)

ये कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग का मामला 16 बार के चैंपियन जॉन सीना और “The Best in the World” सीएम पंक के बीच हुआ था। यह एक बातचीत सैगमेंट देखने को मिला था, जिसे दर्शकों को काफी ज्यादा प्रभावित किया था। इन दोनों दिग्गज सुपरस्टार्स के बीच में तगड़ा ब्रॉल देखने को मिला था। यह साइनिंग समरस्लैम में होने वाले अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए हुआ था।

यह भी पढ़े: WWE Backlash 2024 का मैचकार्ड: Cody Rhodes के सामने होने वाली हैं सबसे मुश्किल चुनौती, भारत में कब, कहां और किस दिन तूफानी एक्शन का आनंद लेंगे?