Posted inक्रिकेट (Cricket)

5 बॉलर, जो IPL 2026 में फेंक सकते 155kmph से ज्यादा की स्पीड से गेंद, इन्हीं के पास वो खतरनाक काबिलियत

5 बॉलर, जो IPL 2026 में फेंक सकते 155kmph से ज्यादा की स्पीड से गेंद, इन्ही के पास वो खतरनाक काबिलियत

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन भी फैंस को कुल 74 मैच देखने को मिलेंगे, जिसमें 70 मैचों का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। वहीं, प्लेऑफ स्टेज का शेड्यूल बाद में आएगा। सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होना है।

हालांकि, इस सीजन की शुरुआत से पहले तेज गेंदबाजों का जिक्र काफी हो रहा है लेकिन इसकी वजह उनकी इंजरी और फिटनेस संबंधी समस्याएं हैं। लेकिन इस लेख में हम आपको उन 5 तेज गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो IPL 2026 में 155 kmph से ज्यादा की रफ़्तार से गेंद डाल सकते हैं।

ये 5 तेज गेंदबाज IPL 2026 में साबित हो सकते हैं रफ़्तार के सौदागर

1. मयंक यादव

5 बॉलर, जो IPL 2026 में फेंक सकते 155kmph से ज्यादा की स्पीड से गेंद, इन्ही के पास वो खतरनाक काबिलियत

इस लिस्ट में पहला नाम लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव का है, जिन्होंने 2024 के सीजन में डेब्यू किया था और अपनी रफ़्तार से तहलका मचा दिया था। हालांकि, इंजरी के कारण पिछले दो सीजन में मयंक सिर्फ 6 मैच ही खेल पाए हैं लेकिन इस दौरान उन्होंने कई बार 155 kmph की रफ़्तार से गेंदबाजी की। इस बार मयंक को लेकर दावा किया जा रहा है कि वह पूरी तरफ फिट हैं। इसी वजह से संभावना जताई जा रही है कि IPL 2026 में दाएं हाथ का तेज गेंदबाज गति से सभी को हैरान करेगा।

2. लोकी फर्ग्यूसन

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्यूसन को वर्ल्ड क्रिकेट के फास्टेस्ट पेसर्स में से एक माना जाता है। फर्ग्यूसन को लगातार 150 kmph की गति से गेंदबाजी के लिए जाना जाता है। उनके सामने गेंदबाज कई बार गति के कारण मात खा जाते हैं। IPL में भी दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 155 kmph से ज्यादा की गति से गेंदबाजी की है और उनकी सबसे तेज गेंद 157.30 kmph की है। इस बार भी उनसे कुछ तेज रफ़्तार वाली गेंदों की उम्मीद है। हालांकि, IPL 2026 में फर्ग्यूसन के दूसरे चरण में ही खेलने की उम्मीद है। पंजाब किंग्स का यह खिलाड़ी हाल ही में पिता बना है और अपने परिवार के साथ समय बिता रहा है। यही कारण है कि शुरूआती कुछ मैचों में फर्ग्यूसन बाहर रहेंगे।

3. एनरिक नॉर्खिया

इस लिस्ट में अगला नाम दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया का है, जो IPL 2026 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं। नॉर्खिया ने एक समय काफी धमाल मचाया हुआ था लेकिन फिर इंजरी और फिटनेस संबंधी परेशानियों के कारण लगातार एक्शन में नजर नहीं आ सके। इस बार उनके पास खुद को साबित करने का बढ़िया मौका है। नॉर्खिया की भी ताकत तेज गति से गेंदबाजी करना है और उन्होंने आईपीएल में 155 kmph के मार्क को क्रॉस कर रखा है। इसी वजह से 19वें सीजन में भी उनसे कुछ ऐसी ही उम्मीद है।

4. उमरान मलिक

आईपीएल में एक भारतीय तेज गेंदबाज द्वारा सबसे तेज गेंद डालने का रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले उमरान मलिक से IPL 2026 में काफी उम्मीदें हैं। इस बार उमरान कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल हैं। पिछले सीजन में भी यह खिलाड़ी इसी टीम में था, लेकिन इंजरी के कारण एक भी मैच नहीं खेल पाया था। हालांकि, अब उमरान फिट होकर वापस आ चुके हैं और इसी वजह से उम्मीद है कि आगामी सीजन में 155 kmph का मार्क जरूर पार करेंगे। आईपीएल में उनकी सबसे तेज गेंद 157 kmph की है।

5. जोफ्रा आर्चर

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भी तेज गति से गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। आर्चर के खिलाफ बल्लेबाज जल्दी क्रीज से बाहर नहीं निकलते हैं, क्योंकि यह गेंदबाज अपनी गति से बैटर को पीछे ही रखता है। आर्चर को कई बार 150 kmph से अधिक की गति से गेंदबाजी करते देखा गया है। हालिया समय में उनकी फिटनेस काफी बेहतर नजर आ रही है। इसी वजह से IPL 2026 में उनसे 155 kmph के आंकड़े को छूने की उम्मीद लगाना गलत नहीं होगा।

FAQs

IPL 2026 की शुरुआत कब से होनी है?
28 मार्च
IPL में सबसे तेज गेंद डालने वाला भारतीय कौन है?
उमरान मलिक (157 kmph)

यह भी पढ़ें: हरभजन-पठान-पुजारा जैसे 12 दिग्गजों ने चुनी IPL 2026 प्लेऑफ़ की 4 टीमें, जानें किन-किन फ्रेंचाइजी का लिया नाम

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!