Anrich Nortje Sisanda Magala ruled out from world cup 2023

Anrich Nortje: 5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत होने वाली है और इसके लिए सभी टीमों ने अपनी कमर कस ली है लेकिन इससे पहले ही दक्षिण अफ्रीका की टीम को करारा झटका लगा है। इस टीम के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया (Anrich Nortje) चोटिल हो गए हैं।

नॉर्खिया के साथ सिसंडा मगाला भी चोटिल हो गए हैं। इस बात की पुष्टि दक्षिण अफ्रीका के सफेद गेंद के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने पुष्टि की है। वहीं, इन दोनों के रिप्लेसमेंट का ऐलान भी कर दिया गया है, जिसमे धोनी के चेले का नाम भी शामिल है।

Advertisment
Advertisment

चोटिल हुए एनरिक नॉर्खिया

वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने से पहले ही दक्षिण अफ्रीका की टीम को करारा झटका लगा है। तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया (Anrich Nortje) के साथ सिसंदा मगाला भी बाहर हो गए हैं। नॉर्खिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हुए थे। दूसरे मैच के दौरान उनकी पीठ में समस्या आ गई थी, जिसके बाद वो पवेलियन लौट गए थे। वो सिर्फ 5 ओवर ही गेंदबाजी कर पाए थे।

टीम मैनेजमेंट को ये लगा था कि वो वर्ल्ड कप से पहले फिट हो जाएंगे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। वहीं, सिसंदा को लेकर खबर है कि उन्हें घुटने में चोट लगी है। उन्हें आईपीएल 2023 में चेन्नई की तरफ से खेलते हुए चोट लगी थी। बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नॉर्खिया को स्ट्रेस फ्रैक्चर हुआ है।

रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

गौरतलब है कि एनरिक नॉर्खिया (Anrich Nortje) और सिसंदा मगाला के चोटिल होने के बाद रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों का भी ऐलान हो चुका है। एंडिले फेहलुकवायो और लिज़ाद विलियम्स को इनके रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया है। लिज़ाद सुपरकिंग्स की फ्रेंचाइजी से जुड़े हुए हैं। वो दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में धोनी की फ्रेंचाइजी से जुड़े हुए हैं।

इन दोनों के चोटिल होने पर रॉब वाल्टर ने कहा,

Advertisment
Advertisment

“एनरिच और सिसांडा के लिए 50 ओवर के विश्व कप से बाहर रहना बेहद निराशाजनक है। दोनों गुणवत्तापूर्ण खिलाड़ी हैं जो अफ्रीका के लिए बहुत महत्व रखते हैं। हमें उनकी ना रहने पर सहानुभूति है और हम ऐसा करना जारी रखेंगे।”

उन्होंने आगे कहा,

“यह एंडिले और लिज़ाद के लिए एक अच्छा मौका है। दोनों खिलाड़ी हमारे शीतकालीन कार्यक्रमों का हिस्सा रहे हैं और साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में सफेद गेंद के दौरे में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया है। वे महान कौशल सेट प्रदान करते हैं और हम उत्साहित हैं ताकि वे इस साल के विश्व कप के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम पूरी कर सकें।”

7 अक्टूबर को खेलगी अपना पहला मैच

आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका वर्ल्ड कप 2023 में दक्षिण अफ्रीका अपना पहला मैच 7 अक्टूबर को खेलेगी। ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। अफ़्रीकी टीम की पहली भिड़ंत श्रीलंका से होगी। वहीं, इस टीम को दो अभ्यास मैच भी खेलने हैं।पहला 29 अक्टूबर को अफ़ग़ानिस्तान के साथ जबकि दूसरा 2 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के साथ।

वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, कैगिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी, रैसी वान डेर डुसेन और लिज़ाद विलियम्स।

ये भी पढें: भारत की वर्ल्ड कप टीम में अचानक हुए बड़े उलटफेर, सूर्या-अय्यर-अक्षर बाहर, धवन-संजू और अश्विन की एंट्री