5 Indian Cricketer who became billionaires overnight

भारत में क्रिकेट का भविष्य काफी उज्जवल है। यहां भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से तमाम तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं। इसकी मदद से युवा क्रिकेटर स्कूली स्तर की क्रिकेट से लेकर अंतराष्ट्रीय क्रिकेट तक का सफर तय करते हैं। वहीं जब से आईपीएल आया है, तब से खिलाड़ियों के पास अपनी प्रतिभा को पूरी दुनिया के सामने दिखाने के लिए एक बड़ा मंच मिल गया है। साथ ही इसमें खूब पैसों की बारिश होती है। इसके अलावा विज्ञापन आदि से भी काफी कमाई होती है। आज हम आपको 5 भारतीय क्रिकेटर (Indian Cricketer) से परिचय करवाने वाले हैं, जिन्होंने गरीबी से अमीरी तक का सफर तय किया है।

एमएस धोनी

MS Dhoni
MS Dhoni

दुनिया के महानतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) किसी परिचय के मोहताज नहीं है। तीन आईसीसी ट्रॉफी विजेता कप्तान ने पूरे विश्व में भारत का नाम रौशन किया है। इस भारतीय क्रिकेटर (Indian Cricketer) का सफर हालांकि कठिनाओं से भरा हुआ रहा है। झारखंड जैसे छोटी जगह से आने वाला यह 42 वर्षीय खिलाड़ी कभी ट्रेन में टीटी का काम करता था। वहीं अब धोनी का नेट वर्थ करीब 1040 करोड़ है। वो दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक हैं। क्रिकेट छोड़ने के बाद भी उनकी ब्रांड वैल्यू में तनिक भी गिरावट नहीं आई है। आज भी लगभग हर दूसरे विज्ञापन में धोनी नजर आ जाते हैं। इसी से उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Advertisment
Advertisment

हार्दिक पांड्या

Hardik Pandya
Hardik Pandya

हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटरों में से एक हैं। इस 30 वर्षीय ऑलराउंडर को भारत का अगला कप्तान भी बताया जाता है। इतना ही नहीं आईपीएल 2024 में वह मुंबई इंडियंस की कमान संभालने वाले हैं। हालांकि यहां तक पहुंचने का सफर उनका आसान नहीं रहा है। हार्दिक और उनके भाई का बचपन आर्थिक तंगियों से होकर गुजरा है। उनके परिवार में किसी वक्त खाने की भी दिक्कत थी। वहीं अब गुजरात के इस क्रिकेटर का नेट वर्थ करीब 15 मिलियन यूएस डॉलर है। उन्हें मुंबई ने पिछले साल 15 करोड़ की फीस चुकाकर अपनी टीम में शामिल किया था। इसके अलावा हार्दिक विज्ञापनों से भी मोटा पैसा कमाते हैं।

यह भी पढ़ें: पांचवे टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का ऐलान, रजत पाटीदार को एक और मौका, इस खिलाड़ी को बेवजह निकाला बाहर

रवींद्र जडेजा

Ravindra Jadeja
Ravindra Jadeja

भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को एमएस धोनी ने सर जडेजा का नाम दिया था। दरअसल वह मैदान पर छाए रहते हैं। इस भारतीय क्रिकेटर (Indian Cricketer) ने 200 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैचों में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया है। हालांकि उनका बचपन काफी साधारण गुजरा। उनके पिता एक सिक्योरिटी गार्ड और माता नर्स थीं। लेकिन उन्होंने क्रिकेटर बनने के अपने सपने को पूरा किया और अपनी गरीबी को भी मात दी। आज जडेजा का नेट वर्थ करीब 120 करोड़ है। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन से पूर्व 16 करोड़ की कीमत चुकाकर रिटेन किया था।

इरफान पठान

Irfan Pathan
Irfan Pathan

पूर्व भारतीय क्रिकेटर (Indian Cricketer) इरफान पठान (Irfan Pathan) ने अपने भाई यूसुफ पठान के साथ मिलकर क्रिकेट जगत  में धूम मचा दी। हालांकि क्रिकेटर बनने का उनका सफर आसान नहीं रहा है। उनके पिता महज 250 रुपये में घर चलाते थे। यही नहीं, उनके पास अभ्यास करने के लिए जूते भी नहीं थे। मगर इन दोनों के हौसलों ने उन्हें हिम्मत नहीं हारने दी। आज अकेले इरफान का नेट वर्थ करीब 60 करोड़ रुपये है। वहीं यूसुफ पठान का नेट वर्थ उनसे अधिक करीब 220 करोड़ रुपये का है। ये दोनों उन तमाम युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं, जो क्रिकेटर बनना चाहते हैं मगर उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।

Advertisment
Advertisment

उमेश यादव

Umesh Yadav
Umesh Yadav

पिछले साल के अंत में दुबई में आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन किया गया था। इस दौरान गुजरात टाइटंस ने भारतीय क्रिकेटर (Indian Cricketer) उमेश यादव को 5.8 करोड़ की बोली लगाकर अपने खेमे में शामिल किया। हालांकि वह कड़े संघर्षों के बाद इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उनके पिता एक कोयला खदान में काम करते थे। हालांकि आर्थिक तंगियों से लड़कर यह खिलाड़ी बड़े मंच तक पहुंचने में कामयाब रहा। आज उमेश (Umesh Yadav) का नेट वर्थ करीब 65 करोड़ रुपये हैं।

 

यह भी पढ़ें: भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच में अश्विन से बहस करना इस अंपायर को पड़ा महंगा, अब इस वजह से संन्यास लेने के लिए हुआ मजबूर