A mountain of troubles fell on coach Rahul Dravid, these 8 senior players got injured in IPL just before the T20 World Cup

T20 World Cup 2024: अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में शुरू होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) को लेकर सभी भारतीय फैंस काफी उत्साहित हैं। उन्हें उम्मीद है कि टीम इंडिया (Team India) हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) की कोचिंग और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में इतिहास रच देगी।

लेकिन अब ऐसा होना मुश्किल दिखाई दे रहा है। चूंकि आईपीएल 2024 (IPL 2024) के बीच भारत के कई स्टार खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं, जिससे उनका टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) खेलना मुश्किल लग रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर वह 8 खिलाड़ी कौन हैं, जो चोटिल हो गए हैं।

Advertisment
Advertisment

T20 World Cup 2024 से पहले कई स्टार खिलाड़ी हुए चोटिल

A mountain of troubles fell on coach Rahul Dravid, these 8 senior players got injured in IPL just before the T20 World Cup

दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) का आगाज 1 जून से होने जा रहा है, जिसके लिए सभी भारतीय खिलाड़ी इन दिनों आईपीएल 2024 खेल रहे हैं। लेकिन इस आईपीएल सीजन भारतीय टीम के कई स्टार खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। इस वजह से उनका आगामी टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) की टीम में चुना जाना मुश्किल होता दिखाई दे रहा है। उन चोटिल खिलाड़ियों में रिंकू सिंह (Rinku Singh), दीपक चाहर (Deepak Chahar) और मयंक यादव (Mayank Yadav) जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं।

आईपीएल 2024 में ये 8 खिलाड़ी हुए चोटिल

इस सीजन चोटिल होने वाले खिलाड़ियों में मयंक यादव, शिवम मावी, विष्णु विनोद, संदीप शर्मा, नवदीप सैनी, नितीश राणा, दीपक चाहर और रिंकू सिंह जैसे स्टार खिलाड़ियों का नाम शामिल है। इनमें से कुछ खिलाड़ियों को मामूली चोट है, जिससे वह जल्दी रिकवर हो सकते हैं। लेकिन कुछ काफी लम्बे समय के लिए बाहर हो गए हैं। बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के लिए टीम इंडिया का चयन इसी महीने किया जाना है और आगामी टूर्नामेंट में भारत को अपना पहला 5 जून को खेलना है।

5 जून को अपना पहला मैच खेलेगी टीम इंडिया

बताते चलें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में टीम इंडिया को अपना पहला मैच 5 जून को आयरलैंड क्रिकेट टीम के साथ खेलना है। वहीं उसे अपना अगला मैच 9 जून को पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ खेलना है। ऐसे में देखना होगा कि इन चोटिल खिलाड़ियों में से कौन-कौन खिलाड़ी समय पर ठीक हो सकता है। खबरों के अनुसार टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के लिए टीम इंडिया का ऐलान इसी महीने कर दिया जाएगा।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की टीम हुई घोषित, LSG- GT और SRH की टीम के एक भी खिलाड़ी को नहीं मिली जगह