India vs Afghanistan: 31 मई से खत्म होने वाले आईपीएल 2026 के बाद, टीम इंडिया की एक्शन में वापसी होगी। टी20 वर्ल्ड कप के बाद से भारत की टीम एक भी मैच नहीं खेली है, क्योंकि सभी खिलाड़ी आईपीएल में व्यस्त हैं और इस दौरान कोई सीरीज भी शेड्यूल नहीं है। इंडियन प्रीमियर लीग का रोमांच मई के अंतिम दिन समाप्त होगा और फिर उसके छह दिन बाद भारतीय खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे।
दरअसल, जून में भारत (India) को अफगानिस्तान की मेजबानी करनी है, जो दो साल बाद दौरे पर आ रहा है। 2024 में भी अफगान टीम भारत आई थी लेकिन तब सिर्फ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली थी लेकिन इस बार एक टेस्ट और तीन वनडे मुकाबलों का आयोजन होगा। वनडे में तो ये दोनों टीमें एशिया कप या वर्ल्ड कप में भी भिड़ चुकी हैं लेकिन टेस्ट में इनके बीच सिर्फ एक ही बार टक्कर हुई है। ऐसे में सभी की नजरें रेड बॉल गेम पर हैं।
भारत (India) और अफगानिस्तान के बीच 6 जून से टेस्ट में होगी टक्कर

BCCI के द्वारा अफगानिस्तान के भारत (India) दौरे के शेड्यूल का ऐलान काफी पहले हो चुका है, जिसमें सभी मुकाबलों की तारीख, समय और वेन्यू के बारे में जानकारी दी गई। इसके अनुसार, भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से शुरू होगा। इस मुकाबले की मेजबानी न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर को मिली है, जहां पहले कभी भी टेस्ट मुकाबला नहीं खेला गया है। ऐसे में IND vs AFG मैच से इस वेन्यू का टेस्ट डेब्यू होगा।
भारत (India) में होने वाले टेस्ट मैचों की टाइमिंग सुबह 9:30 बजे से होती है। इसी वजह से टीम इंडिया और अफगानिस्तान के खिलाफ भी इसी समय पर होगी, जबकि टॉस आधा घंटा पहले यानी 9 बजे होगा।
स्टार खिलाड़ी के भारत-अफगानिस्तान टेस्ट खेलने पर संशय
भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले टेस्ट मैच में अभी लगभग दो महीने बाक़ी हैं लेकिन इसमें एक स्टार खिलाड़ी के खेलने पर संशय की स्थिति बन गई है। इसकी बड़ी वजह खिलाड़ी की पुरानी बैक इंजरी है, जिसके कारण वह साल में सिर्फ एक ही टेस्ट खेलने को देख रहा है। ऐसे में उसका भारत (India) के खिलाफ खेलना मुश्किल है। यह खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान हैं।
राशिद खान को 2023 में बैक इंजरी हुई थी और इसके बाद से ही उन्होंने धीरे-धीरे खुद को टेस्ट क्रिकेट से दूर करना शुरू कर दिया। 27 वर्षीय गेंदबाज साल में सिर्फ एक टेस्ट का टारगेट रख रहा है और इसी के तहत 2025 में जिम्बाब्वे के खिलाफ जनवरी में मुकाबला खेला था। हालांकि, अब राशिद ने खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने मुकाबला मेडिकल सलाह के विपरीत जाकर खेला था। हालांकि, अब यह खिलाड़ी खुद को बेहतर तरीके से मैनेज करना चाहता है, जिसके कारण भारत (India) के खिलाफ टेस्ट स्किप कर सकता है।
2027 वर्ल्ड कप को देखते हुए भारत (India) के खिलाफ राशिद खान का टेस्ट खेलना मुश्किल
अगले साल वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होना है, जिसमें ज्यादातर सीनियर खिलाड़ी खेलना चाहते हैं। कुछ ऐसी ही इच्छा राशिद खान की भी है। इसी वजह से भारत के खिलाफ टेस्ट मुकाबला छोड़ने का बड़ा फैसला ले सकते हैं। राशिद को डर है कि कहीं अगर उनकी बैक में फिर से कोई समस्या हो गई तो उनका 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलने का सपना टूट सकता है। राशिद ने कहा,
“मैं खुद को (2027 वनडे) वर्ल्ड कप के लिए तैयार कर रहा हूं। सोचिए अगर उस टेस्ट मैच में मेरी पीठ में कुछ चोट लग जाए। मैं 100 टेस्ट मैच नहीं खेल सकता। अगर साल में एक टेस्ट मैच खेलना हो, तो मैं 100 साल तक नहीं खेल सकता। और टेस्ट क्रिकेट में कोई लक्ष्य भी नहीं होता। वनडे खेलना मुझे पसंद है। मैं अफगानिस्तान के लिए लंबे समय तक वनडे खेलने के लिए अच्छी स्थिति में हूं, लेकिन मुझे इस बात का ध्यान रखना होगा कि मैं कितने मैच खेलता हूं और खुद पर ज्यादा बोझ न डालूं, अगर मैं लंबे समय तक खेलना चाहता हूं तो मुझे सावधानी बरतनी होगी। लेकिन खासकर, लाल गेंद से खेलना मेरे लिए थोड़ा मुश्किल लगता है। हां, साल में एक टेस्ट मैच, मैं खेल लूंगा। लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं इससे ज्यादा खेल पाऊंगा।”
FAQs
राशिद खान किस चीज के डर से भारत के खिलाफ टेस्ट मैच छोड़ सकते हैं?
भारत और अफगानिस्तान के बीच कब से टेस्ट मैच खेला जाना है?
यह भी पढ़ें: हार का दर्द बर्दाश्त नहीं कर पाए David Miller, आंसुओं की लगाई बाढ़, ड्रेसिंग रूम का VIDEO वायरल