Big blow to Rishabh Pant's Delhi Capitals before IPL 2024, Rs 5 crore bowler Jhye Richardson injured and out of the tournament.

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) की शुरुआत 22 मार्च से हो सकती है। जबकि ऐसा माना जा रहा है कि, आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर बैंगलोर (CSK vs RCB) का मुकाबला खेला जा सकता है। आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है कि, टीम के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) आईपीएल 2024 में खेलते हुए नजर आएंगे।

लेकिन इस बीच दिल्ली के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। क्योंकि, दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान ऋषभ पंत को बड़ा झटका लगा है और टीम के 5 करोड़ी गेंदबाज चोट के चलते आईपीएल 2024 से बाहर हो सकते हैं।

यह गेंदबाज हुआ चोटिल

IPL 2024 से पहले ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, 5 करोड़ी गेंदबाज चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर 1

बता दें कि, इस समय ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग (BBL) खेला जा रहा है। बीबीएल में पर्थ स्कॉर्चर्स टीम के स्टार तेज गेंदबाज झे रिचर्डसन (Jhye Richardson) चोट के चलते बाहर हो गए हैं। झे रिचर्डसन काफी गंभीर मानी जा रही है और वह क्रिकेट से कई महीनों के लिए बाहर हो सकते हैं। झे रिचर्डसन बीबीएल के पुरे सीजन से बाहर हो गए हैं। जिसके चलते ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि, आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स टीम को बड़ा झटका लग सकता है और झे रिचर्डसन आईपीएल से भी बाहर हो सकते हैं।

नीलामी में दिल्ली ने दिए 5 करोड़ रुपए

आईपीएल 2024 का मिनी ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में हुआ था। मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान ऋषभ पंत भी मौजूद रहे थे। ऑस्ट्रेलिया टीम के तेज गेंदबाज झे रिचर्डसन के ऊपर दिल्ली ने 5 करोड़ रुपए देकर अपनी टीम में शामिल किया था। झे रिचर्डसन अबतक आईपीएल में 3 मुकाबला खेल चुके हैं। जिसमें उन्होंने 3 विकेट झटके हैं। झे रिचर्डसन ने आईपीएल 2021 में पंजाब किंग्स टीम की तरफ से डेब्यू किया था।

IPL 2024 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का पूरा स्क्वाड

ऋषभ पंत (कप्तान), प्रवीण दुबे, डेविड वार्नर, विक्की ओस्टवाल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, लुंगी एनगिडी, ललित यादव, खलील अहमद, मिशेल मार्श, इशांत शर्मा, यश ढुल, मुकेश कुमार , हैरी ब्रूक, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झे रिचर्डसन, सुमित कुमार, शाई होप, स्वास्तिक चीकारा।

Also Read: ’33 चौके- 9 छक्के’, दुबे की आंधी में उड़े अफ़ग़ानी, संजू को ड्रॉप करने के साथ रोहित की इन 3 समझदारियों के चलते 6 विकेट से जीता भारत