मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) अपनी टीम के बहुत ही अहम हिस्सा हैं और यह कहा जाता है कि, मुंबई इंडियंस की टीम के पीछे जसप्रीत बुमराह का बहुत ही बड़ा योगदान है। जसप्रीत बुमराह पहली बार साल 2013 में मुंबई इंडियंस की टीम के साथ जुड़े थे और तभी से टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया और मेन मीडिया पर यह खबर जंगल की आग की तरह वायरल हो रही है और उस खबर के अनुसार, जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम के बीच संबंध बेहतर नहीं है। किसी बात को लेकर दोनों के ही बीच में विवाद चल रहा है और बीच में तो यह भी खबर आई थी कि, जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) जल्द से जल्द मुंबई इंडियंस की टीम को छोड़ सकते हैं।
जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच लगातार बिगड़ते रहे संबंधों को देखते हुए यह कहा जा रहा है कि, इस विवाद की जड़ को जल्द से जल्द समाप्त करने की कोशिश मुंबई की मैनेजमेंट के द्वारा की जा रही है।
इस वजह से पनप रहा है मुंबई और बुमराह के बीच विवाद

मुंबई इंडियंस और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के बीच बिगड़ते हुए संबंधों की जड़ को हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की मुंबई के स्क्वाड में वापसी को बताया जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि, मुंबई की मैनेजमेंट ने जब हार्दिक को अपने स्क्वाड में ट्रेड के माध्यम से शामिल किया है तभी से जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और मुंबई के बीच में कुछ विवाद उत्पन्न हो रहा है।
कहा जा रहा है कि, जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) खुद को मुंबई के कप्तान के रूप में एक प्रमुख दावेदार मानते थे लेकिन अब हार्दिक पंड्या के आ जाने से उन्हें कड़ी टक्कर मिल रही है और इसी वजह से वो मुंबई की टीम को ब्लैकमैल करने की कोशिश कर रही हैं।
मुंबई के लिए कुछ ऐसा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन
मुंबई इंडियंस (Jasprit Bumrah) के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने अपनी टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है और इस दौरान उन्होंने कई मर्तबा अकेले ही टीम को जीत की दहलीज के पार पहुंचाया है।
जसप्रीत बुमराह ने अपने आईपीएल करियर में खेले गए 120 मैचों की 120 पारियों में 23.30 की औसत और 7.39 की खतरनाक इकॉनमी रेट से 145 विकेट अपने नाम किए हैं।
इसे भी पढ़ें – ‘116 चौके-8 छक्के’, विलियमसन की टीम पर भारी पड़ा दस नंबरी खिलाड़ी, 150 रनों से कीवियों को हराकर बांग्लादेश ने रचा इतिहास