T20 World Cup
T20 World Cup

इन दिनों भारतीय सरजमीं पर IPL 2024 खेला जा रहा है और इस मेगा इवेंट का हर एक मैच दर्शकों के लिए फुल पैसा वसूल साबित हो रहा है। IPL 2024 कई मायनों में महत्वपूर्ण है क्योंकि इस मेगा इवेंट के माध्यम से ही आगामी T20 World Cup के लिए टीम का ऐलान किया जाएगा।

कई गुप्त सूत्रों के माध्यम से इस बात का खुलासा किया गया है कि, मैनेजमेंट T20 World Cup की टीम में हर एक टीम के खिलाड़ियों को मौका नहीं दे पाएगी तो वहीं दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस के 6 खिलाड़ियों को T20 World Cup की टीम में मौका दिया जा सकता है।

Advertisment
Advertisment

इन 6 खिलाड़ियों को मिल सकता है T20 World Cup की टीम में मौका

ये हैं मुंबई इंडियंस के वो 6 भारतीय खिलाड़ी, जिनकी जगह टी20 वर्ल्ड कप में पूरी तरह पक्की 1

रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा T20 World Cup में टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखाई दे सकते हैं, रोहित शर्मा आईपीएल के इस सत्र में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल रहे हैं। एक बल्लेबाज के तौर पर रोहित शर्मा ने सभी को प्रभावित किया है और कहा जा रहा है कि, ये फ़ॉर्म वो T20 World Cup में भी कैरी करेंगे। रोहित शर्मा ने इस सीजन मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए 4 मैचों की 4 पारियों में 171.01 की औसत से 118 रन बनाए हैं।

हार्दिक पंड्या

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान हार्दिक पंड्या आईपीएल के इस सत्र में बल्ले और गेंद दोनों से ही खामोश रहे हैं लेकिन इनके बारे में कहा जाता है कि, ये बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं और इसी वजह से मैनेजमेंट हर एक स्थिति में इन्हें T20 World Cup की टीम में मौका देने के बारे में विचार करेगी। हार्दिक पंड्या ने इस सत्र में बल्लेबाजी के दौरान 4 मैचों की 4 पारियों में 138.46 की स्ट्राइक रेट से 139 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाज के तौर पर इन्होंने सिर्फ एक ही विकेट अपने नाम हासिल किया है।

ईशान किशन

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के बारे में कहा जाता है कि, ये T20 World Cup में भारतीय टीम के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं। भारतीय टीम ने इससे पहले जब विंडीज का दौरा किया था उस वक़्त ये टीम के टॉप परफॉर्मर में से एक थे। ईशान किशन ने आईपीएल के इस सत्र में खेलते हुए 4 मैचों की 4 पारियों में 170.37 की खतरनाक औसत से 92 रन बनाए हैं।

Advertisment
Advertisment

सूर्यकुमार यादव

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने 3 लगातार मैच मिस किये हैं और चौथे मैच में भी इनके बल्ले से कुछ खास रन नहीं निकले हैं। लेकिन इसके बावजूद मैनेजमेंट इन्हें हर एक परिस्थिति में T20 World Cup की टीम में मौका देने की कोशिश करेगी। सूर्यकुमार यादव T20 World Cup में भारतीय टीम के लिए मैच बिनर साबित हो सकते हैं।

तिलक वर्मा

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज तिलक वर्मा आईपीएल के इस सत्र में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और कहा जा रहा है कि, मैनेजमेंट इन्हें हर एक परिस्थिति में T20 World Cup की टीम में इन्हें मौका देने की कोशिश करेगी।। तिलक वर्मा आईपीएल के इस सत्र में खेले गए 4 मैचों की 4 पारियों में 31.75 की औसत और 145.97 की स्ट्राइक रेट से 127 रन बनाए हैं।

जसप्रीत बुमराह

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस सीजन बहुत ही सटीक लाइन लेंथ के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं और इसी वजह से T20 World Cup में ये टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज के रूप में रहेंगे। इन्होंने इस IPL सत्र में खेलते हुए 5 मैचों में 6.12 की इकॉनमी और 19.60 के एवरेज से 5 विकेट अपने नाम किए हैं।

इसे भी पढ़ें – ‘रोहित के साथ गलत हुआ….’ मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी का छलका दर्द, हिटमैन के लिए सरेआम उठाई आवाज

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...