Abhishek Sharma: क्रिकेटर्स और एक्टर्स का रिश्ता नया नहीं है। पुराने जमाने से लेकर अभी तक, क्रिकेटर और एक्टर्स के बीच प्यार और दोस्ती खूब देखने को मिलती है। जिस तरह एक्टिंग के कई सितारे क्रिकेट को फॉलो करते हैं, वहीं काफी सारे क्रिकेटर्स भी एक्टर्स को पसंद करते हैं। कुछ ऐसा ही हाल टीम इंडिया के स्टार प्लेयर अभिषेक शर्मा का है।
अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) मैदान के अंदर अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं लेकिन मैदान के बाहर उनका स्टाइलिश अंदाज काफी चर्चा में रहता है। अब इस बल्लेबाज ने खुद खुलासा किया है कि वो किस एक्टर के फैन हैं।
अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) हैं इस दिग्गज एक्टर के फैन

टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने जब से डेब्यू किया है और धमाल मचाया है, तब से उनके खुद काफी फैंस हो गए हैं, जो उनके स्टाइल को काफी पसंद करते हैं लेकिन यह धाकड़ खिलाड़ी एक एक्टर का फैन है। हालांकि, यह एक्टर बॉलीवुड, हॉलीवुड या फिर पंजाब इंडस्ट्री का नहीं है, बल्कि तेलुगु सिनेमा का स्टार है। जी हां, अभिषेक ने खुद को महेश बाबू का फैन बताया है, जो तमिल इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ा नाम हैं और वहां उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है।
अब आप सोच रहे होंगे कि अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को महेश बाबू क्यों पसंद आते हैं, क्योंकि ज्यातर क्रिकेटर बॉलीवुड एक्टर्स या फिर क्षेत्रीय सिनेमा में काम करने वाले एक्टर्स को पसंद करते हैं। अभिषेक खुद पंजाबी हैं और पंजाब की इंडस्ट्री में भी कई जबरदस्त एक्टर हैं। हालांकि, अभिषेक को महेश बाबू का अंदाज बहुत पसंद आता है, इसका खुलासा उन्होंने खुद एक हालिया इंटरव्यू में किया है।
महेश बाबू को अभिषेक शर्मा ने बताया अपना पसंदीदा एक्टर
अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के तेलुगु सिनेमा को फॉलो करने के पीछे सनराइजर्स हैदराबाद का अहम कनेक्शन है। अभिषेक 2019 से हैदराबाद की टीम से आईपीएल में खेलते हैं। ऐसे में वो काफी सारी तेलुगु फ़िल्में भी फॉलो करते हैं। अभिषेक ने बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें महेश बाबू की फिल्में देखना पसंद है और वे उनके काम को करीब से फॉलो करते हैं। उन्होंने सुपरस्टार की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और निरंतरता की तारीफ की।
View this post on Instagram
बता दें कि महेश बाबू को भले ही बॉलीवुड में अभी तक एक भी मूवी में न देखा गया हो लेकिन उनकी फ़िल्में जब हिंदी में डबिंग होकर आती हैं तो उन्हें काफी पसंद किया जाता है। यूट्यूब पर उनकी फिल्मों की वाचिंग काफी ज्यादा होती है।
टी20 वर्ल्ड कप में धमाल मचा सकते हैं अभिषेक शर्मा
साल 2024 में जिम्बाब्वे के दौरे पर टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने महज डेढ़ साल में ही खुद को टी20आई के सबसे खतरनाक ओपनर्स में शामिल कर लिया है। अभिषेक के सामने गेंदबाजी करने से गेंदबाज खौफ खाते हैं। अभिषेक पहली ही गेंद से बड़ा शॉट लगाने को देखते हैं और काफी बार उन्हें सफलता भी मिली है।
हाल ही में अभिषेक की पहली आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रह चुके रिकी पोंटिंग ने प्रेडिक्शन किया था कि यह खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बना सकता है और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी बन सकता है। ऐसे में देखना होगा कि अभिषेक अपने बल्ले से किस तरह का प्रदर्शन करते हैं और पोंटिंग की भविष्यवाणी को सही साबित कर पाते हैं या नहीं।
FAQs
अभिषेक शर्मा ने खुद को किस एक्टर का फैंस बताया है?
महेश बाबू किस फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं?
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के मैच बॉयकॉट पर गौतम गंभीर ने दिया अपना रिएक्शन, इस तरह दिया अपना जवाब